Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘शुभम संदेश’ पड़ताल : विद्यार्थियों की आड़ में लॉज में अपराधी ले रहे पनाह

Pramod Upadhyay Hazaribagh : हजारीबाग में 500 से अधिक लॉज चलते हैं. सिर्फ कोर्रा थाना क्षेत्र में 300 से अधिक लॉज चल रहे हैं. नियमों को ताक पर रखकर अधिकांश लॉज का संचालन हो रहा है. न रजिस्ट्रेशन और न संबंधित थाने को कोई जानकारी दी जाती है कि उनके यहां कौन रहते हैं और कौन जा रहे हैं. ऐसे में अपराध पनप रहा है और आए दिन कई घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है. खासकर कोर्रा थाना क्षेत्र में हत्या, मोबाइल व पैसे की छिनतई, चोरी, छेड़खानी जैसी घटनाएं हो रही हैं. लॉज संचालक विद्यार्थियों की आड़ में अपराधियों को भी पनाह दे रहे हैं. भले ही संबंधित व्यक्ति के बारे में लॉज संचालक जानते हों अथवा नहीं. उन्हें बगैर पहचान पत्र के पांच दिन से लेकर माहभर तक के लिए कमरे या बेड दे देते हैं. कई अपराधी विद्यार्थी के वेश में लॉज में ठहर जाते हैं और वारदात को अंजाम देकर निकल जाते हैं. कांड होने के बाद पुलिस को जानकारी मिलती है. तब तक अपराधी घटना को अंजाम देकर निकल जाते हैं. किस लॉज में वे ठहरे थे, इसकी भी जानकारी पुलिस को नहीं हो पाती है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-section-144-imposed-after-clash-internet-service-stopped-dc-sp-doing-camp/">पलामू

: झड़प के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद, डीसी-एसपी कर रहे कैंप

सिर्फ निकाल दिया प्रावधान, नहीं लिया जाता संज्ञान

नगर निगम हजारीबाग और संबंधित थाना क्षेत्र में सिर्फ प्रावधान के बारे में फरमान जारी कर दिया जाता है, लेकिन कभी उस पर संज्ञान नहीं लिया जाता है. हाल ही में नगर निगम ने सभी लॉज संचालकों से रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया गया था. उसके लिए फॉर्म भी निकाला गया था, लेकिन मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया. वहीं लॉज में ठहरने वाले लोगों का पूरा ब्योरा थानों से भी मांगे गए थे. लेकिन किसी लॉज से संबंधित क्षेत्र के थानों में जानकारी नहीं दी गई. इस मामले पर भी संज्ञान नहीं लिया गया.

आखिर क्यों नहीं देना चाहते लॉज का ब्योरा

संचालक आखिर लॉज का ब्योरा क्यों नहीं देना चाहते हैं. इस पर कोर्रा थाना प्रभारी उत्तम तिवारी कहते हैं कि किसी लॉज का ब्योरा नहीं दिया गया है. पहले कुछ संचालकों ने लॉज की जानकारी दी थी. दो माह से वह भी सूचना बंद कर दी. एक बार फिर सभी लॉज संचालकों को नोटिस भेजकर ब्योरा मांगेंगे.

लॉज में इन अपराधों की तैयार होती है रूपरेखा  

लॉज में अफीम, गांजा, ड्रग्स, कोरेक्स समेत कई नशीले पदार्थों का सेवन होता है. कई बार लॉज में नशीले पदार्थों का सेवन करनेवालों को पकड़ा गया गया. लॉज में रहकर हत्या तक की योजना बनाई जा रही है. साइबर क्राइम की घटनाओं को भी अंजाम दिया जा रहा है. अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग तक किए जा रहे हैं. जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, रामगढ़, चतरा आदि से लोग यहां के लॉज में पनाह लेते हैं. पुलिस ने इन वारदात से संबंधित कई लोगों को पकड़ा भी है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/in-hazaribagh-the-business-of-sealing-liquor-by-mixing-water-in-it-video-viral/">हजारीबाग

में शराब में पानी मिलाकर सीलबंद करने का चल रहा गोरखधंधा, वीडियो वायरल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही