Search

 
 
 

शुभम संदेश की एचआर हेड कोमल सिंह के पिता का निधन

 
Ranchi : लगातार इंफोटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड व हिंदी दैनिक शुभम संदेश की एचआर हेड कोमल सिंह के पिता राजकुमार सिंह का गुरुवार शाम 7.15 बजे निधन हो गया. वे 55 वर्ष के थे और अपने पीछे पत्नी शीला सिंह, एक पुत्र अतुल कुमार सिंह और दो पुत्रियां कोमल सिंह व कनक सिंह सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं. मूल रूप से रांची जिला के बुढ़मू थाना क्षेत्र के कंडेर गांव के रहनेवाले राजकुमार सिंह पेशे से व्यवसायी थे. वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. हाल के दिनों में तबीयत ज्यादा खराब होने पर उन्हें इलाज के लिए हरमू स्थित बर्लिन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने गुरुवार की शाम अंतिम सांस ली. उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पैतृक गांव कंडेर में किया जाएगा. शव यात्रा उनके कंडेर स्थित आवास से निकलेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही