गावस्कर ने गिल की मानसिकता की तारीफ की
सुनील गावस्कर ने गिल की पारी को अविश्वसनीय करार दिया और उनकी मानसिकता की जमकर तारीफ की. गावस्कर ने कहा कि यह एक अविश्वसनीय पारी थी और ऐसा लग रहा था कि एक युवा खिलाड़ी 35 साल की उम्र का सिर अपने धड़ से लगाकर खेल रहा है. जिस तरह से उन्होंने अपने पारी को गति प्रदान की ओर गेंदबाजों पर प्रहार किए, उनकी तारीफ होनी चाहिए. जिस तरह से शतक के बाद उन्होंने टॉप गियर के साथ बैटिंग की, वह देखना बहुत शानदार था. उनकी इस पारी से आने वाले भविष्य और वनडे वर्ल्ड कप को लेकर चर्चा जरूर होगी.alt="" width="730" height="400" /> इसे भी पढ़ें:क्रिकेट">https://lagatar.in/cricket-second-odi-with-new-zealand-on-january-21-india-eyeing-unbeatable-lead/">क्रिकेट
: न्यूजीलैंड के साथ दूसरा वनडे 21 जनवरी को, भारत की नजर अजेय बढ़त पर
गिल ने टीम को संकट से निकाला
संकट से भारतीय टीम को गिल ने निकाला. बता दें कि गिल और रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के लिए पारी की शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 60 रन जोड़े रोहित शर्मा के आउट होने के बाद भारतीय टीम ने कुछ विकेट गंवाए और टीम संकट की स्थिति में नजर आ रही थी. इस दौरान गिल पर टिके रहे और उन्होंने लगातार नेचुरल गेम खेलते हुए रन बनाएं. शतक के बाद भी उनका धैर्य नहीं डगमगाया और वह वनडे में पहला दोहरा शतक जड़ने में सफल रहे. अपनी पारी में वह 208 रन बनाकर आउट हुए और टीम इंडिया ने 349 रन बनाए. इसे भी पढ़ें:बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-insurance-workers-opposed-the-policies-of-the-government-by-forming-a-human-chain/">बोकारो: बीमा कर्मियो ने मानव श्रृंखला बनाकर किया सरकार की नीतियों का विरोध
alt="" width="600" height="360" />

Leave a Comment