Search

 
 
 

झारखंड से छत्तीसगढ़ तक नियुक्ति घोटाले में श्वेता नाम की महिला का जलवा

recruitment scam from jharkhand to chhattisgarh: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) नियुक्ति घोटाले में श्वेता खुद भी शामिल थी. परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत रहने की वजह से उसे हर चीज की जानकारी थी. वह परीक्षा आयोजित कराने और कॉपियों के मूल्यांकन के लिए नियुक्त TDPL के संपर्क में थी. साथ ही TDPL से जुड़े लोगों को परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का उत्तर वाट्सएप पर भेजती थी.
 

Ranchi News (recruitment scam from jharkhand to chhattisgarh): झारखंड से लेकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग तक के नियुक्ति घोटाला में श्वेता नाम की महिला का जलवा रहा है. एक श्वेता झारखंड लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक थी. दूसरी श्वेता छत्तीसगढ़ लोक सेवा के अध्यक्ष की रिश्तेदार.

 

झारखंड लोक सेवा आयोग में पदस्थापित श्वेता खुद नियुक्ति घोटाले में शामिल थी. जबिक छत्तीसगढ़ की श्वेता पेपर लीक से नियुक्त प्रक्रिया तक की जानकारी रखती थी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जारी जांच के दौरान मिले वाट्सएप चैट से इस बात की जानकारी मिली.


उल्लेखनीय है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) नियुक्ति घोटाले में श्वेता खुद भी शामिल थी. परीक्षा नियंत्रक के पद पर कार्यरत रहने की वजह से उसे हर चीज की जानकारी थी. वह परीक्षा आयोजित कराने और कॉपियों के मूल्यांकन के लिए नियुक्त TDPL के संपर्क में थी.

 

आरोप है कि श्वेता खुद ही TDPL से जुड़े लोगों को परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों का उत्तर वाट्सएप पर भेजती थी. JPSC कार्यालय में उसका जलवा कायम था. सरकार द्वारा तबादला होने के बावजूद वह जेल जाने से पहले तक परीक्षा नियंत्रक के रूप में ही काम करती रही थी.


उधर, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में श्वेता नाम की महिला आयोग के अध्यक्ष तमन सिंह सोनवानी की रिश्तेदार थी. वह अध्यक्ष के भतीजे विनित खेरवार की पत्नी थी. उसे छत्तीसगढ़ नियुक्ति घोटाले में पेपर लीक से चुने जाने वाले उम्मीदवारों की जानकारी रहती थी. उसका पति वहां 2020 में हुए नियुक्ति घोटाले में शामिल था. प्रवर्तन निदेशालय को मामले की जांच के दौरान विनित के मोबाइल में मिले वाट्सएप से इस बात की पुष्टि हुई. 


जांच के दौरान ईडी ने श्वेता (छत्तीसगढ़) से पूछताछ की. पूछताछ में उसने अध्यक्ष द्वारा खुद ही पैसे लेकर उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र उपलब्ध करा दिये जाने की बात स्वीकार की. अध्यक्ष ने मिशा कोसले और दीपा आदिल को खुद ही प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था. दोनों ही वहां अधिकारी बनी. मीशा कोसले डिप्टी कलेक्टर और दीपा उत्पाद अधिकारी बनी.


विनित और उसकी पत्नी श्वेता के बीच वाट्सएप चैट का संक्षिप्त ब्योरा

विनित - मीशा डिप्टी कलेक्टर बन गयी.

श्वेता -  जवाब में स्माईली इमोजी भेजा

विनित - नितेश का नहीं कर सके.

श्वेता - अच्छा

विनित - उसका सरनेम सोनवानी है. बहुत बवाल होता.

श्वेता - हां. एक और दीदी थी ना.

विनित - दीपा भाभी, वह भी कोई अधिकारी बन गयी

श्वेता - अच्छा है. कॉन्ग्रैचुलेशन बोलना मेरी तरफ से भी.

विनित - मैंने खुद नहीं बोला है. मिलूंगा तो बोल दूंगा.

श्वेता - जब बोलोगे तब बोल देना

विनित - हां. ठीक है

विनित - सुमित भईया का फॉरेस्ट में करवायेंगे. किसी को बताना मत.

श्वेता - हां,

विनित - गुड

श्वेता - आप बताये थे.

विनित - अच्छा लगा सुबह-सुबह

श्वेता - नहीं मैं किसी को नहीं बताउंगी

विनित - ठीक है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही