Search

 
 
 

कमला एकादशी पर बागा से श्याम प्रभु को किया अलंकृत

 
Ranchi : अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में शनिवार को श्रावण अधिमास शुक्ल पक्ष को कमला एकादशी महापर्व मनाया गया. सुबह से मंदिर में श्री श्याम प्रभु के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही. इस अवसर पर श्री श्याम प्रभु को नवीन वस्त्र (बागा) पहनाकर स्वर्ण आभूषणों से अलंकृत किया गया. विभिन्न रंगों के फूलों, गुलाब, रजनीगंधा, बेला, चमेली व तुलसी से मनमोहक श्रृंगार किया गया. प्रभु को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान्न, फल, मेवा, केसरिया दूध व मगही पान का भोग अर्पित किया गया. साथ ही मंदिर में विराजमान बजरंगबली एवं शिव परिवार का भी विषेश श्रृंगार किया गया.

संगीतमय संकीर्तन व महाआरती

रात्रि 9 बजे श्री श्याम प्रभु की पावन ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम मंडल के सदस्यों द्वारा संगीतमय संकीर्तन गणेश वंदना के साथ प्रारंभ किया गया. महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. महापर्व को सफल बनाने में रमेश सारस्वत, ओम जोशी, गोपी किशन ढांढनिया, चंद्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, नितेश लाखोटिया, विकाश पाड़िया, अशोक लाठ, सुदर्शन चितलांगिया, बालकिशन परसरामपुरिया का सहयोग रहा. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-10-crore-released-for-honorarium-and-ta-da-of-panchayat-representatives/">झारखंड

: पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय व टीए-डीए के लिए 10 करोड़ जारी
[wpse_comments_template
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही