Search

 
 
 

श्यामा प्रसाद मुखर्जी बैंडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता संपन्न

 
Ranchi : भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एवं सामाजिक संस्था तान्याज हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ओलंपिक डे एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक दिवसीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता कलकत्ता पब्लिक स्कूल ओरमांझी में हुई. इसमें कक्षा 9 से 12 तक के 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के सचिव प्रभाष कुमार झा, प्राचार्य प्रीयमदा झा, आशुतोष द्विवेदी, राज कुमार साव, अंसिका सिंह, अनवरी अंजुम, रोहित कुमार, श्रेया रॉय, हरीश चंद्र, विवेक दुबे ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया.

प्रतियोगिता के परिणाम 

बैंडमिंटन : बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार जतिन विनय, द्वितीय पुरस्कार आर्यन कुमार व तृतीय पुरस्कार दीपांशु कुमार. बालिका वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्रियंका कुमारी, द्वितीय पुरस्कार दीपशिखा मंडल व तृतीय पुरस्कार ऋषिका कुमारी. टेबल टेनिस : बालक वर्ग में प्रथम पुरस्कार जतिन विनय, द्वितीय पुरस्कार करण गुप्ता व तृतीय पुरस्कार शिवम कुमार. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/hockey-matches-were-played-in-all-the-districts-including-ranchi/">रांची

समेत सभी जिलों में हॉकी मैच खेले गये
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही