Search

 
 
 

झारखंड में 25 फरवरी से बंद हो जायेगा श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन

 
Ranchi :  झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों को सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक रूप से टिकाऊ क्षेत्र बनाने को लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन शुरू किया गया था. लेकिन राज्य में यह मिशन 25 फरवरी से बंद हो जायेगा. केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस बाबत में झारखंड सरकार को निर्देश दिया है. मंत्रालय ने कहा है कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन में खर्च की गयी राशि और बची हुई राशि का ब्योरा दें. मंत्रालय ने 25 फरवरी से इस मिशन को पूर्ण रूप से बंद करने की घोषणा की है.

ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य

श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक, सामाजिक और वास्तविक रूप से मजबूती प्रदान करना है. इसके तहत, ग्रामीण स्तर पर आ रहे बदलाव की काफी सराहना की जा रही है. योजना के तहत झारखंड से धनबाद, बोकारो, गुमला, गिरिडीह, दुमका, रांची, पाकुड़, चतरा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम व अन्य कुछ जिलों में जनजातीय और गैर जनजातीय कलस्टर का चयन किया गया है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही