Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पुलिस से हथियार छीनने एवं मारपीट मामले में एसआई गौरव सिंह ने कराई प्राथमिकी

Latehar : बीते नौ जून की रात्रि तुबेद कोलियरी के हाइवा को रोककर मारपीट करने व पुलिस का हथियार छीनने एवं मारपीट करने के मामले में एसआई गौरव सिंह ने लातेहार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस संबंध में सदर थाना में लातेहार थाना कांड संख्या 122 / 23 भादवि की धारा 147, 148, 149 ,323 ,332, 333 ,341, 342, 353, 379, 504, 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि मुरुप ग्राम के पास धर्मेंद्र प्रसाद नामक व्यक्ति के द्वारा एक हाइवा को रोका गया तथा हाइवा का शीशा तोड़ दिया. इसकी सूचना हाइवा चालक राजेश महतो ने माइनिंग कंपनी के बलराम पांडेय को दी. बलराम पांडेय ने इसकी सूचना ट्रांसपोर्टर एवं थाना प्रभारी, लातेहार को दिया. सूचना के बाद गौरव सिंह घटनास्थल पर पहुंचे. मौके पर ट्रांसपोर्टर मोहर सिंह एवं माइनिंग कंपनी के बलराम पांडेय लोगों के साथ उपस्थित थे. धर्मेंद्र प्रसाद से गाड़ी क्षतिग्रस्त करने का कारण पूछा तो धर्मेंद्र प्रसाद काफी उग्र हो गये. उनके घर की काफी संख्या में महिलाएं एवं अन्य भाई पुलिसकर्मियों के साथ हंगामा करने लगे. इसी बीच धर्मेंद्र प्रसाद एवं सूचित प्रसाद ने गौरव सिंह के हाथ से एके-47 राइफल छीन लिया. राइफल छीनने के बाद किसी तरह से पुलिसकर्मियों ने वापस लिया. इसी बीच महिलाएं उग्र हो गयीं एवं पुलिस के साथ मारपीट करने लगी. पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए वहां से निकल गई. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि पुलिस सूझबूझ से काम नहीं लेती तो बड़ी घटना हो सकती थी. इस मामले में धर्मेंद्र प्रसाद, सूचित प्रसाद, अभिषेक प्रसाद, विपिन प्रसाद, उदय प्रसाद, गणेश प्रसाद एवं 10-12 अन्य महिला एवं अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. उधर, इसी मामले में दूसरे पक्ष की प्रभा देवी एवं मोहर सिंह के द्वारा दिये गए आवेदन पर जांच जारी है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dobha-was-not-built-in-chauparan-an-amount-of-25-lakhs-was-withdrawn/">हजारीबाग

: चौपारण के हजारीधमना में डोभा बना ही नहीं, निकाल ली गई 25 लाख की राशि
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही