Search

 
 
 

सिब्बल हर दिन हो रहे पीएम पर हमलावर, मोदी की वंशवादी टिप्पणी को लेकर कहा, सुविधा की राजनीति करती है भाजपा

 
NewDelhi : राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तेलंगाना में वंशवाद संबंधी उनकी टिप्पणी को लेकर पलटवार करते हुए रविवार को भाजपा पर सुविधा की राजनीति करने का आरोप लगाया. इस क्रम में भाजपा द्वारा पूर्व में विभिन्न राज्यों में वंशवादी राजनीतिक परिवारों के साथ गठबंधन करने के उदाहरण पेश किये. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) प्रमुख एवं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर कटाक्ष करते हुए राज्य सरकार से विकास से संबंधित कार्यों में कोई बाधा नहीं आने देने का आग्रह किया. इसे भी पढ़ें : ज्यूडिशरी">https://lagatar.in/rijiju-said-on-relations-with-judiciary-efforts-are-being-made-to-create-confusion/">ज्यूडिशरी

से संबंधों पर बोले रिजिजू, गफलत पैदा करने की कोशिश हो रही, कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधायिका को मिलकर चलना जरूरी

भ्रष्टाचार और वंशवाद साथ-साथ चलते हैं

सिब्बल ने ट्वीट करते हुए कहा प्रधानमंत्री राव पर कटाक्ष करते हुए कहते हैं भ्रष्टाचार और वंशवाद साथ-साथ चलते हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब (अकालियों से), आंध्र प्रदेश (जगन से), हरियाणा (चौटाला परिवार से), जम्मू कश्मीर (मुफ्ती परिवार से) और महाराष्ट्र (ठाकरे परिवार से) में हाथ क्यों मिलाया, क्या भाजपा ने जब उनके साथ हाथ मिलाया था. तब वे वंशवादी नहीं थे? पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “इसे सुविधा की राजनीति कहते हैं. एक अन्य ट्वीट में सिब्बल ने कहा, प्रधानमंत्री: केसीआर पर तंज कसते हुए कहते हैं कि वंशवाद और भ्रष्टाचार साथ-साथ चलते हैं. इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स">https://lagatar.in/mcap-of-8-out-of-top-10-companies-of-sensex-increased-by-82169-crores-hdfc-and-hdfc-bank-remained-profitable/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में से 8 कंपनियों का एमकैप 82,169 करोड़ बढ़ा, HDFC और HDFC बैंक फायदे में रही

भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के लिए वंशवाद की जरूरत नहीं

भाजपा आप (आम आदमी पार्टी) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाती है. वहां तो कोई वंशवाद नहीं है. भ्रष्टाचार का आरोप लगाने के लिए वंशवाद की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, आप कहते हैं कि भाजपा वंशवादी नहीं है. क्या भाजपा भ्रष्ट है? मोदी ने तेलंगाना में कहा था कि उनकी सरकार ने वंशवादी ताकतों के भ्रष्टाचार की असली जड़ पर प्रहार किया है जो हर व्यवस्था पर अपना नियंत्रण रखना चाहती हैं. मोदी ने कहा, हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना चाहिए या नहीं? हमें भ्रष्टाचारियों के खिलाफ लड़ना चाहिए या नहीं?

परिवारवाद और भ्रष्टाचार एक दूसरे से अलग नहीं है

देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कराना चाहिए या नहीं? क्या भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाये जाने चाहिए, भले ही वे (भ्रष्टाचारी) बड़े हों या नहीं. क्या कानून को भ्रष्टाचारियों के खिलाफ काम करने देना चाहिए या नहीं? उन्होंने कहा कि इसलिए ये लोग परेशान है और वे गुस्से में सब कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने किसी का नाम लिये बिना कहा कि परिवारवाद और भ्रष्टाचार एक दूसरे से अलग नहीं है. उन्होंने कहा कि जहां परिवारवाद होता है वहीं भ्रष्टाचार पनपता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही