Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिब्बल ने कहा- कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष नहीं होना दुर्भाग्य, जल्द बुलायी जाए CWC की बैठक

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk: कांग्रेस पार्टी में फिर से हलचल मच रही है. पार्टी के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने फिर से बयानबाजी शुरू कर दी है. इसके लिए उन्होंने बुधवार को बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस बुलायी और कहा कि पार्टी का कोई अध्यक्ष नहीं है, यह दुर्भाग्य है. जब पार्टी का कोई अध्यक्ष नहीं है, तो फैसले कौन ले रहा है. उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमिटी- CWC की बैठक बुलाने की मांग की है. इसे भी पढ़ें- केंद्र">https://lagatar.in/congress-jmm-mahadharna-central-government-said-came-to-power-name-of-ram-now-working-ambani-adani/">केंद्र

के खिलाफ कांग्रेस, JMM का महाधरना, कहा- राम का नाम लेकर सत्ता में आये और अब अंबानी-अडानी के लिए कर रहे काम

पंजाब के हालात पर भी काफी कुछ कहा

सिब्बल ने पंजाब में पार्टी के मौजूदा हालात पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि पंजाब में सियासी उथलपुथल देश की सुरक्षा के लिए ठीक नहीं है, क्योंकि इसकी सीमा पाकिस्तान से जुड़ी है. सिब्बल ने पार्टी की बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया. कपिल सिब्बल ने कहा कि मैं बहुत भारी मन से यहां आया हूं. मैं उस पार्टी का हिस्सा हूं जिसका गौरवशाली इतिहास रहा है. फिलहाल जो स्थिति है, उसे नहीं देख सकते. हम चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और आज पार्टी जिस स्थिति में है, उसे वहां नहीं होना चाहिए. लोग हमें छोड़ रहे हैं. सुष्मिता जी चली गईं. फेलेरियो चले गए. सिंधिया चले गए. जितिन प्रसाद चले गए. केरल से सुधीरन चले गए. अब सवाल ये है कि लोग क्यों जा रहे हैं? एक तार्किक उत्तर होना चाहिए.

आजाद ने भी सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाने को कहा

कपिल सिब्बल के बाद कांग्रेस के एक और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भी जल्द ही सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाने की मांग रखी है. इसके लिए उन्होंने सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही