Search

 
 
 

कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री के बयान पर साधा निशाना, कहा, नया भारत भगवा, खंडित, असहिष्णु नहीं होगा

 
New Delhi : राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने नये संसद भवन के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी को लेकर आज सोमवार को उन पर कटाक्ष किया. कहा कि ईंटों और गोलों से नहीं बल्कि 1.4 अरब लोगों की सोच व आकांक्षाओं के साथ स्वतंत्रता का विचार नये भारत का निर्माण कर सकता है. जान लें कि पीएम मोदी ने रविवार को नये संसद भवन के उद्घाटन को देश की विकास यात्रा में एक अमर क्षण बताते हुए दावा किया था कि यह एक आत्मनिर्भर और विकसित भारत की सुबह को चिह्नित करेगा जिससे अन्य देशों में विकास को प्रेरणा मिलेगी.                                                     ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

जहां नये विचार पनपते हों और हर तरह के रंग बिखरते हों

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में अपने संबोधन में कहा था कि नया संसद भवन नये भारत की ऊंचाइयां हासिल करने की दिशा में काम करने की आकांक्षाओं तथा संकल्प को दर्शाता है. सिब्बल ने उद्घाटन समारोह के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा की गयी टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा, ईंटों और गोलों से नहीं, बल्कि 1.4 अरब लोगों की सोच व आकांक्षाओं के साथ स्वतंत्रता का विचार मेरे नये भारत का निर्माण कर सकता है..जहां नये विचार पनपते हों और हर तरह के रंग बिखरते हों... न कि जो भगवा, खंडित और असहिष्णु हो. संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की पहली और दूसरी सरकार के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी. समाजवादी पार्टी के समर्थन से सिब्बल राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य निर्वाचित हुए थे. उन्होंने हाल में इंसाफ’ नामक एक मंच शुरू किया है. उनके अनुसार इस मंच का उद्देश्य अन्याय से लड़ना है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही