Search

 
 
 

प्रधानमंत्री के भाषण पर सिब्बल का तंज, आपके पास भ्रष्टाचार मिटाने के लिए दस वर्ष थे...क्या हुआ...

 
New Delhi : राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में भ्रष्टाचार के जिक्र पर बुधवार को तंज कसा, पूछा कि अच्छे दिन.. कहां हैं और उनके पास भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए दस वर्ष थे, तो क्या काम हुआ. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करे

अच्छे दिन कहां हैं. भुला दिया?

सिब्बल ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, 15 अगस्त पर प्रधानमंत्री : आपने कहा : हमें भ्रष्टाचार समाप्त करना है. आपके पास करीब-करीब दस वर्ष थे. क्या हुआ ? अच्छे दिन कहां हैं. भुला दिया ? मंहगाई आयातित है . हमारी सब्जियां नदारद हैं. सिब्बल ने कहा, अगले पांच वर्ष स्वर्णिम काल. किसके लिए? गरीब, दलित, अल्पसंख्यक या...?

सपा के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य चुने गये  

सिब्बल केंद्र में कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के पहले और दूसरे कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री थे. उन्होंने पिछले वर्ष मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी (सपा) के समर्थन से राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य चुने गये थे. सिब्बल ने अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए गैर-चुनावी मंच इंसाफ बनाया है. प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को अपने भाषण में कहा था कि जब हम 2047 में आजादी के 100 साल का जश्न मनायेंगे, तो भारत एक विकसित राष्ट्र होगा. मोदी ने भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण और वंशवादी राजनीति की तीन बुराइयों के खिलाफ संघर्ष शुरू करने, एक बड़ी योजना के साथ अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तक पहुंच बढ़ाने का आह्वान भी किया और विश्वास जताया कि वह अगले साल लालकिले से राष्ट्र को संबोधित करने के लिए वापसी करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही