Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शाह के ‘आत्मनिर्भर मप्र’ बयान पर सिब्बल का तंज, कहा- गरीबी में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला राज्य

Advertisement
Advertisement
  • मध्य प्रदेश चौथा सबसे गरीब राज्य.
  • गरीबी में राज्य का 28.3 प्रतिशत योगदान 
NewDelhi : राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने गृह मंत्री अमित शाह की मध्य प्रदेश को लेकर दी गयी टिप्पणियों पर निशाना साधा है. इतना ही नहीं सिब्बल ने यह भी दावा किया है कि मध्य प्रदेश देश में चौथा सबसे गरीब और गरीबी में सबसे ज्यादा योगदान देने वाला राज्य है.  सिब्बल ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि अमित शाह ने मध्य प्रदेश पर कहा : विकसित ‘आत्मनिर्भर’ राज्य की नींव रखी. उन्होंने  यूएनडीपी की रिपोर्ट (भारत) का हवाला देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश चौथा सबसे गरीब राज्य. गरीबी में सबसे ज्यादा (28.3 प्रतिशत) योगदान देने वाला और राष्ट्रीय औसत से कम : साक्षरता, बुनियादी ढांचा, लैंगिक अंतर...‘आत्म निर्भर’? व्यापम, भ्रष्टाचार. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ghost-haunts-ranchi-civil-court-premises-the-sound-of-anklets-heard-in-the-night/">रांची

सिविल कोर्ट परिसर में भूत का साया! रात में सुनाई देती पायल की आवाज)

रिपोर्ट कार्ड जारी कर शाह ने पिछड़ेपन का ठप्पा हटाया 

गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार का 2003-2023 तक का `रिपोर्ट कार्ड` जारी किया था. इस रिपोर्ट के जरिये शाह ने दावा किया कि इन वर्षों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने राज्य पर लगा ‘बीमारू श्रेणी’ (पिछड़ेपन) का ठप्पा सफलतापूर्वक हटा दिया. उन्होंने कहा कि ‘बीमारू राज्य’ (मध्य प्रदेश) कांग्रेस शासन की विरासत था. पिछले 20 वर्षों में भाजपा सरकार ने राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी. इसे भी पढ़ें : चंद्रयान-3">https://lagatar.in/chandrayaan-3s-vikram-lander-captures-images-of-far-side-of-moon-isro/">चंद्रयान-3

के विक्रम लैंडर ने चंद्रमा के सुदूर भाग की तस्वीरें लीं : ISRO
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही