Search

 
 
 

बिरसा जू में बीमार मादा तेंदुआ राधा की मौत

 
  • हेपेटाइटिस और निमोनिया से पीड़ित था
Ranchi : बिरसा जू में शुक्रवार को मादा तेंदुआ राधा की मौत हो गई. 10 जुलाई से बीमार चल रहे तेंदुए की मौत की वजह बढ़ती उम्र, हेपेटाइटिस और निमोनिया बताया गया है. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है. बीमार तेंदुए का इलाज वेटनरी कॉलेज रांची और बिरसा जू चिकित्सालय के डॉक्टर कर रहे थे. तेंदुए को बचाने के लिए वर्ल्ड लाइफ देहरादून के चिकित्सक डॉ इलिराज से भी परामर्श लिया गया था. विस्तृत जांच के लिए सैंपल को वेटरनरी कॉलेज कांके भेजा गया है. मादा तेंदुआ राधा को 2 मार्च 2017 को लखनऊ के चिड़ियाघर से रांची के बिरसा जू लाया गया था. मादा तेंदुए को बचाने की हरसंभव कोशिश की गई. हालांकि चिकित्सक इसमें सफल नहीं हो पाये. इसे भी पढ़ें – स्टार्टअप">https://lagatar.in/chamber-talks-with-sbi-on-financial-support-to-startups-and-msmes/">स्टार्टअप

और एमएसएमई को वित्तीय सहयोग पर एसबीआई के साथ हुई चैंबर की वार्ता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही