Search

 
 
 

सिद्धारमैया राहुल गांधी से मिले, डीके शिवकुमार भी दिल्ली में, कांग्रेस विधायक दल की बैठक शनिवार को बेंगलुरु में

राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद नयी व्यवस्था होने तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है. इसी बीच खबर आयी है कि सिद्धारमैया ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की है.
 

Karnataka : राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद नयी व्यवस्था होने तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है. इसी बीच खबर आयी है कि सिद्धारमैया ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की है.

 

 

कहा जा रहा है कि सिद्धारमैया राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान कुछ मांगों की सूची सौंपी है. इन मांगों पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चर्चा कर सकते हैं. राहुल गांधी से मुलाकात के बाद सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से भी दिल्ली में मुलाकात की है. 

 

डीके शिवकुमार भी दिल्ली में हैं. उनके द्वारा भी कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात किये जाने की सूचना है,  कांग्रेस नेता और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने राहुल गांधी और सिद्धारमैया की मुलाकात को सौहार्दपूर्ण करार देते हुए कहा कि दोनों नेताओं ने राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की है.

 

सिद्धारमैया इस्तीफे के बाद कर्नाटक भवन में नहीं, बल्कि दिल्ली में अन्य जगह पर ठहरे हुए हैं. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल शनिवार को बेंगलुरु में होने की संभावना है.

 

इस बैठक मे नये मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लग सकती है. पार्टी के भीतर डीके शिवकुमार के नाम को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है, क्योंकि सिद्धारमैया ने साफ कर दिया कि कि वह कर्नाटक की राजनीति में सक्रिय रूप से बने रहेंगे.  


 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

 


  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही