Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्यमंत्री, डीके शिवकुमार उप मुख्यमंत्री होंगे, 20 मई को शपथ लेंगे

New Delhi : आखिरकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री का नाम फाइनल हो गया. बुधवार आधी रात को सिद्धारमैया के नाम पर अंतिम मुहर लग गयी. डीके शिवकुमार कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री होंगे. सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार 20 मई को बेंगलुरु में एक समारोह में शपथ लेंगे. बेंगलुरु में श्री कांतिरावा स्टेडियम में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी जोर-शोर से चल रही है. बता दें कि सिद्धारमैया ने 2013 में पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                                                नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कल दिन भर CM पद के लिए रस्साकशी होती रही

कल दिन भर CM पद के लिए रस्साकशी होती रही. डीके शिवकुमार सीएम पद के लिए अड़े हुए थे, पर आलाकमान के आगे उन्हें झुकना पड़ा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के अगले सीएम को लेकर देर रात तक बैठक की थी. इसके बाद आधी रात को सीएम का नाम फाइनल हो गया. खबर है कि पार्टी ने गुरुवार शाम 7 बजे बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक बुलाई है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के केंद्रीय पर्यवेक्षकों को सीएलपी बैठक के लिए बेंगलुरु पहुंचने को कहा गया है. इससे पूर्व बुधवार को कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के बारे में आज या कल फैसला किया जायेगा. अगले 72 घंटे के भीतर नया मंत्रिमंडल का गठन हो जायेगा

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही