Search

 
 
 

सिदगोड़ा : युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत 10 नंबर बस्ती पद्मा रोड निवासी 27 वर्षीय रूपम भट्टाचार्य ने गुरुवार तड़के अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. रूपम ने दुपट्टे के सहारे पंखे से फांसी लगाई थी. वह टिनप्लेट कंपनी में ठेकाकर्मी था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chaman-of-vidyapati-nagar-ranked-11284-in-neet/">जमशेदपुर

: नीट में विद्यापति नगर के चमन को 11284वां रैंक

रूपम अपनी मां के साथ मामा के घर में रहता था

घटना के संबंध में उसके पिता राजू भट्टाचार्य ने बताया कि वे सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं और परसुडीह में रहते हैं, जबकि रूपम अपनी मां के साथ मामा के घर पर रहता था. रूपम उनका इकलौता बेटा था. सुबह उन्हें रूपम की मौसी ने फोन पर घटना की जानकारी दी. राजू ने बताया कि रूपम कुछ दिनों से डिप्रेशन में था. वह रात को घर आया और खाना खाकर कमरे में सोने चला गया. सुबह जब उसने कमरा नहीं खोला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ा. घर वालों ने पाया कि रूपम ने फांसी लगा ली है. उसने आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही