Search

 
 
 

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता का निधन,पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्टर  सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी 2026 को दिल्ली में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि उन्हें स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. इस दुखद खबर की जानकारी सिद्धार्थ ने अब सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए शेयर की है
 

Lagatar desk : बॉलीवुड एक्टर  सिद्धार्थ मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा का 14 फरवरी 2026 को दिल्ली में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि उन्हें स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. इस दुखद खबर की जानकारी सिद्धार्थ ने अब सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट के जरिए शेयर की है

 

 

पिता को याद कर भावुक हुए सिद्धार्थ

सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर लिखा-कठोरता के बिना अनुशासन, अहंकार के बिना शक्ति और हर मुश्किल में सकारात्मकता यही उनकी पहचान थी. स्ट्रोक के कारण व्हीलचेयर पर आने के बावजूद उनका हौसला कभी नहीं टूटा. पापा, आपकी सत्यनिष्ठा मेरी विरासत है… मैं जो कुछ भी हूं, आपकी वजह से हूं. लव यू पापा. पोस्ट सामने आते ही फैंस और सेलेब्स ने कमेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की.

 

सुनील मल्होत्रा कौन थे

सुनील मल्होत्रा भारतीय मर्चेंट नेवी में कैप्टन रह चुके थे. वे दिल्ली में रहते थे और निजी जीवन को लाइमलाइट से दूर रखते थे. अनुशासन और सादगी के लिए जाने जाते थे.सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में गिने जाते हैं और उनकी नेटवर्थ करीब 180 करोड़ रुपये बताई जाती है.

 

Salim Khan की तबीयत नाजुक, अस्पताल में भर्ती

इसी बीच बॉलीवुड की खान फैमिली भी मुश्किल दौर से गुजर रही है. सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही