Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीधी पेशाब कांड : शिवराज सिंह चौहान ने उठाया अप्रत्याशित कदम, पीड़ित के पैर धोये, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, माफी मांगी

Advertisement
Advertisement
 Bhopal : सीधी पेशाब कांड मामले में आज मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान ने अप्रत्याशित कदम उठाया. आज गुरुवार को मुख्यमंत्री ने पीड़ित आदिवासी दशमत रावत को सीएम आवास पर (भोपाल) बुलाया. यहां CM ने रावत के उसके पैर पखारे, टीका किया और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. नाश्ता करवाया. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इस क्रम में सीएम ने घटना को लेकर दुख जताते हुए माफी मांगी. पीड़ित युवक को गणेशजी की प्रतिमा भेंट की है. श्रीफल और वस्त्र प्रदान किये गये. खबरों के अनुसार CM ने पीड़ित से कहा कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर मुझे बताना.

मेरे लिए तो जनता ही भगवान है

शिवराज चौहान द्वारा पूछे जाने पर दशमत रावत ने बताया कि वो कुबेरी की मंडी में पल्लेदारी का काम करता है. सीएम ने उनसे बच्चों की पढ़ाई के बारे में पूछा. उसने बताया कि बच्चे को वजीफा मिलता है. शिवराज ने रावत से कहा कि मुझे इस घटना से बेहद दुख हुआ है. मैं माफी चाहता हूं. मेरा यह कर्त्तव्य है. मेरे लिए तो जनता ही भगवान है.

 भाजपा राज में आदिवासी भाइयों- बहनों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं

बता दें कि सीधी पेशाब कांड मामले में भाजपा सरकार बैकफुट पर है. कांग्रेस लगातार आदिवासी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाते हुए हल्ला बोल रही है. राहुल गांधी ने हमलावर होते हुए ट्वीट किया था कि भाजपा राज में आदिवासी भाइयों और बहनों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं. यह भाजपा का आदिवासियों और दलितों के प्रति नफ़रत का घिनौना चेहरा और असली चरित्र है.

आरोपी प्रवेश शुक्ला पर एनएसए लगाया गया

मामला यह है कि मध्य प्रदेश के सीधी में एक आदिवासी पर  भाजपा से जुड़े युवक द्वारा पेशाब किये जाने का वीडियो सामने आया था. आरोपी प्रवेश शुक्ला पर एक्शन लेते हुए एनएसए लगाया गया. आरोपी के घर बुल्डोजर चला. उसकी गिरफ्तारी हो गयी. आरोपी के खिलाफ धारा 294, 506 भारतीय दंड विधान 71 एससी एसटी एक्ट के तहत साथ ही एनएसए की कार्रवाई की गयी. जांच में सामने सामने आया कि पेशाब करने वाला युवक भाजपा नेता है. हालांकि भाजपा ने प्रवेश शुक्ला से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उसका भाजपा का उससे कोई नाता नहीं है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही