LagatarDesk : 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. मर्डर के करीब 9 महीने बाद दिवंगत के पिता बलकौर सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है. बलकौर सिंह को धमकी भर इमेल राजस्थान से भेजा गया है. इस इमेल में बलकौर सिंह और उनके परिवार को लॉरेंस बिश्नोई जैसे गैंगस्टर का नाम नहीं लेने कि हिदायत दी गयी है. इतना ही नहीं धमकी भरे ईमेल में सलमान खान का भी नाम है.
बलकौर सिंह ने पुलिस में की शिकायत
बलकौर सिंह को धमकी भरे ईमेल में कहा गया कि बार-बार लॉरेंस बिश्नोई का नाम लेना छोड़ दो, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा. उन्हें 25 अप्रैल तक का समय भी दिया गया है. वहीं धमकी भरे ईमेल में कहा गया कि उन्होंने सलमान खान तक को नहीं छोड़ा. उसकी भी रेकी की गयी. धमकी मिलने के बाद बलकौर सिंह ने पुलिस में शिकायत की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस छापेमारी कर कुछ लड़कों को हिरासत में ली है और पूछताछ कर रही है. बलकौर सिंह को पिछले साल भी मिला था धमकी भरा ईमेल
सिद्धू मूसेवाला के पिता को इससे पहले भी धमकी मिली है. सितंबर 2022 में भी बलकौर सिंह को धमकी भरा ईमेल मिला था. उस समय भी लेटर में लिखा था कि लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया के बारे में कुछ भी कहा तो जान से मार देंगे. तब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी. हालांकि बलकौर सिंह ने हर धमकी के बाद कहा है कि वो डरने वाले नहीं हैं. सलमान और सलीम को मूसेवाला जैसा हाल करने की मिली थी धमकी
बता दें कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली थी. किसी अनजान शख्स ने यह धमकी भरा लेट दिया था. पत्र सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिला था, जहां वह मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं. लेटर में सलमान खान और पिता सलीम खान को सिंगर सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल करने की धमकी दी गयी थी. इसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. [wpse_comments_template]
Leave a Comment