Search

सलमान खान पर भड़के सिडनाज के फैंस, शहनाज को नसीहत देना एक्टर को पड़ा भारी

Lagatar Desk: सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं. इस दौरान एक्टर अपनी टीम के साथ कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ पर पहुंचे. इस दौरान उनके साथ शहनाज गिल भी मौजूद रही. जहां सलमान खान ने खुलकर शहनाज को नसीहत दी कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद अब उन्हें मूव ऑन कर लेना चाहिए. इसके अलावा उन्होंने सिडनाज फैंस को भी खूब खरी-खोटी सुनाई थी. जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर सलमान खान को ट्रोल किया जा रहा है. वहीं सलमान खान की इस नसीहत पर सिडनाज के फैंस सलमान खान को खूब खरी-खोटी सुना रहे है. एक यूजर ने उनके इस स्टेटमेंट का मजाक उड़ाते हुए कहा, “एस के ने डायलॉग बोल दिया. बहुत अच्छा, क्या डायलॉग पढ़े हो, मुझे बीबी के वीकेंड का वार की याद आ गई. सिडनाज का ऑफिशियली नेशनल टीवी पर काट दिया. सिंपैथी और श्रद्धांजलि का अंत? ऐसा मत सोचो.” कई लोगों ने शहनाज गिल का रिएक्शन वीडियो शेयर किया, जिसमें वह चुपचाप सलमान की बात सुन रही हैं. फैन ने कहा कि सिडनाज था, है और हमेशा रहेगा. एक यूजर ने लिखा, “कभी हमने भी सोचा था सिडनाज कपिल शर्मा के शो में आएंगे, लेकिन इस तरह नहीं सोचा था. सलमान खान ने सिद्धार्थ के निधन का नेशनल टीवी पर मजाक ही बना दिया.” इस तरह लोग सलमान पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं और सलमान खान को ज्ञान न देने के लिए कह रहे हैं. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-municipal-corporation-sending-re-minder-notice-to-restaurant-operators-and-hotel-owners/">आदित्यपुर

: रेस्टोरेंट संचालक और होटल मालिकों को प्रदूषण नियंत्रण पर्षद भेज रहा री-माइंडर नोटिस
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp