Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जयंती पर याद किए गए सिदो-कान्हू, आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने दी श्रद्धांजलि

Ranchi: आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने रांची के सिदो-कान्हू पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के आधुनिक हथियारों को अपने तीर-धनुष के आगे झुकने पर मजबूर करने वाले वीर शहीद के बलिदान की बदौलत ही आज हम आजाद भारत में सांस ले रहे हैं. शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि प्रदेश के मजदूर, किसान, नौजवान और वंचित वर्ग को हक दिलाकर ही दी जा सकती है. लेकिन आलम तो ये है कि आज अपने ही राज्य में झारखंडी अपना अस्तित्व, अपनी पहचान की तलाश में हैं. सरकार के कार्यों से ऐसा लग रहा कि स्वतंत्रता सेनानियों, आंदोलनकारियों के सम्मान के प्रति बिल्कुल भी गंभीर नहीं. आज परिस्थितियां विपरीत हैं. यह समय एकजुट होकर झारखंड एवं झारखंडियत के संरक्षण के लिए सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना जागृत कर एक नई क्रांति की नींव रखने का वक्त है. इसे पढ़ें- अवैध">https://lagatar.in/administration-action-against-illegal-mining-transport-4-vehicles-caught/">अवैध

खनन-परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की कार्रवाई, 4 वाहनों को पकड़ा
मौके पर आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि सिपाही विद्रोह के वर्षों पूर्व झारखंड के वीर सपूतों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का बिगुल फूंका. संताल हूल के दौरान वीर शहीद सिदो-कान्हू के नेतृत्व में हजारों क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत दी. लेकिन इतिहास के पन्नों में झारखंड के वीर शहीदों को वो जगह, वो सम्मान नहीं मिला. डॉ भगत ने जिलास्तरीय न्याय मार्च को लेकर कहा कि 13 अप्रैल को राज्य के सभी 24 जिलों में आजसू पार्टी के हजारों नेता, कार्यकर्ता और पदाधिकारी सात सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त कार्यालय की ओर कूच करेंगे. रांची में होने वाले न्याय मार्च में जिला के हजारों कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से समाहरणालय की ओर मार्च करेंगे और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/silver-medal-for-jharkhand-womens-para-sitting-volleyball-team-rancy-sunil-kispotta-appointed-jharkhand-representative-cum-coach/">झारखंड

महिला पैरा सीटिंग वॉलीबॉल टीम को रजत पदक।। रेंसी सुनील किस्पोट्टा झारखंड प्रतिनिधि सह प्रशिक्षक नियुक्त
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही