Koderma: कोडरमा में सामाजिक संगठन टीम जीरो झारखंड के केंद्रीय संयोजक अली हैदर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया. जिसमे संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देश के जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट करने के लिये हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत करने की घोषणा की. जिसमे देश के जरूरी मुद्दों को लेकर आम राय बनाने की कोशिश की जायेगी और महामहिम राष्ट्रपति को हस्ताक्षर की प्रतियां सौंपी जायेगी.
: पिस्टल की नोंक पर बंधन बैंक कर्मियों से 50 हजार की लूट [wpse_comments_template]
पांच अपील जो हस्ताक्षर अभियान में चलाया जाएगा
- बैंकों में न्यूनतम बैलेंस नहीं होने पर काटे जाने वाला जुर्माना बंद होना चाहिए
- सरकारी नौकरियों में अधिकतम उम्र सीमा की बाध्यता खत्म होनी चाहिए
- सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में बुक बैंक की स्थापना होनी चाहिए
- शिक्षित बेरोजगारों को स्वारोजगार हेतू मार्कशीट की गारंटी पर 3 से 10 लाख तक का लोन मिलना चाहिए
- ऐसा कोई बीमा पॉलिसी लाया जाए जिससे गैरसरकारी अस्पतालों में इलाज के दौरान मरीज की मौत हो जाने पर खर्च हुए सारी रकम परिजनों को वापस किया जायेगा
: पिस्टल की नोंक पर बंधन बैंक कर्मियों से 50 हजार की लूट [wpse_comments_template]
Leave a Comment