Search

 
 
 

हजारीबाग : CMPDI और नव भारत जागृति केंद्र के बीच MOU पर हस्ताक्षर

 
Hazaribagh :  सीएमपीडीआई और नव भारत जागृति केंद्र हजारीबाग के बीच सीएसआर के तहत प्रायोजित कराने के लिए एमओए पर हस्ताक्षर हुआ. ताकि चौपारण के लोक नायक जय प्रकाश पारा मेडिकल इंस्टीच्यूट से झारखंड के 20 बेरोजगार युवक-युवतियों को ऑप्थेलमिक असिस्टेंट में मान्यता प्राप्त 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स कराया जा सके. सीएमपीडीआई की सीएसआर पहल के तहत लाभान्वित छात्रों का यह दूसरा बैच है. इससे पहले अगस्त 2022 में सीएमपीडीआई ने वित्त वर्ष 2022-24 में 20 छात्रों को ऑप्थेलमिक असिस्टेंट में डिप्लोमा कोर्स प्रायोजित कराने के लिए एनबीजेके के साथ एमओए पर हस्ताक्षर किया गया था. (पढ़ें, सर्वाइकल">https://lagatar.in/cervical-cancer-government-should-save-women-make-them-aware-get-free-vaccine/">सर्वाइकल

कैंसर : सरकार महिलाओं को बचाये, करे जागरूक, मुफ्त टीका लगवाये)

सीएमपीडीआई ने 32 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की

सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर) आरके महापात्रा और नव भारत जागृति केंद्र के सचिव सतीश गिरजा के बीच इस समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया गया. सीएमपीडीआई ने इस परियोजना के निमित्त सीएसआर के तहत वित्त वर्ष 2023-25 में 32 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है. इस समझौता ज्ञापन के तहत लोक नायक जय प्रकाश पारा मेडिकल इंस्टीच्यूट में झारखंड के 20 युवाओं को ऑप्थेलमिक असिस्टेंट में मान्यता प्राप्त 2 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स पूरी तरह नि:शुल्क करवाया जायेगा और 75 प्रतिशत छात्रावास शुल्क मुहैया कराया जायेगा. चयन प्रक्रिया में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ओबीसी/सामाजिक रूप से पिछड़े वर्ग व अन्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता प्रदान की जायेगी. इसे भी पढ़ें, नागा">https://lagatar.in/applications-are-being-taken-for-agreement-of-shopkeepers-of-nagababa-khatal-vegetable-market/">नागा

बाबा खटाल सब्जी मार्केट के दुकानदारों के एग्रीमेंट के लिए लिये जा रहे आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही