Search

 
 
 

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट, नॉर्थईस्ट मानसून एक्टिव, तमिलनाडु, केरल में जोरदार बारिश

National News : आईएमडी का आकलन है कि  यह मौसम प्रणाली 24 तक डिप्रेशन और 25 अक्टूबर तक गहरे अवदाब में तब्दील हो सकती है. इसके बाद 26 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने की संभावना बलवती है. खबर है कि प बंगाल और ओडिशा सरकार चक्रवाती तूफान की आहट पाते ही  इससे निबटने  की तैयारी में जुट गयी है.
 
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान (फाइल फोटो)

National News : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अक्टूबर माह के अंत तक चक्रवाती तूफान में बदल जा सकता है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का एक क्षेत्र बना है, जो 26 अक्टूबर तक एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. तटीय इलाकों में 60-70  किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

 

 
आईएमडी का आकलन है कि  यह मौसम प्रणाली 24 तक डिप्रेशन और 25 अक्टूबर तक गहरे अवदाब में तब्दील हो सकती है. इसके बाद 26 अक्टूबर की सुबह तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान आने की संभावना बलवती है. खबर है कि प बंगाल और ओडिशा सरकार चक्रवाती तूफान की आहट पाते ही  इससे निबटने  की तैयारी में जुट गयी है. 

 


अहम खबर यह है कि भारत में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. उत्तर और पूर्वी भारत में  ठंड ने लगभग दस्तक दे दी है. दक्षिण भारत की बात करें तो वहां नॉर्थईस्ट मानसून एक्टिव हो गया है. इस कारण तमिलनाडु, केरल में जोरदार बारिश हो रही है.  बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद इसके चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है
  


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही