Search

भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत, दिसंबर में जीएसटी कलेक्शन एक लाख, 15 हजार करोड़ पार

NewDelhi : भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार देखने को मिल रहा है. जीएसटी  कलेक्शन लगातार तीसरे महीने एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने की खबर है..  वित्त मंत्रालय के जारी आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2020  में जीएसटी कलेक्शन 1,15,174  लाख करोड़ रुपये रहा. यह दिसंबर 2019 में जमा 1.03 लाख करोड़ से 12 फीसदी ज्यादा है. बता दें कि माल एवं सेवा कर (GST) संग्रह का आंकड़ा अक्टूबर में 1.05 लाख करोड़ रुपये रहा था. यह त्योहारी सीजन की मांग और सुधरती अर्थव्यवस्था को दिखाता है. इसे भी पढ़ें  : रिलायंस">https://lagatar.in/reliance-infra-sold-delhi-agra-road-toll-for-3600-crores-20-percent-reduction-in-debt/14316/">रिलायंस

इंफ्रा ने 3600 करोड़ में दिल्ली-आगरा रोड़ का टोल बेचा, कर्ज में आयी 20 फीसदी की कमी

अक्टूबर में एक लाख करोड़ रुपये के पार गया था

वित्त मंत्रालय ने बयान में बताया कि दिसंबर 2020  में कुल जमा जीएसटी रेवेन्यू 1,15,174 रुपये है और यह वस्तु एवं सेवा कर के 1 जुलाई 2017 को लागू होने के बाद से सबसे ज्यादा रहा है. फरवरी के बाद पहली बार जीएसटी संग्रह का आंकड़ा अक्टूबर में एक लाख करोड़ रुपये के पार गया और  नवंबर में लगातार दूसरे महीने यह आंकड़ा एक लाख करोड़ के पार रहा.  वहीं दिसंबर में भी यह आंकड़ा एक लाख करोड़ के पार रहा. इसे भी पढ़ें  : चुनावी">https://lagatar.in/modi-governments-seal-on-15th-phase-of-electoral-bond-scheme-bonds-will-be-able-to-be-purchased-from-january-1-to-10/14292/">चुनावी

बॉन्ड योजना के 15वें चरण पर मोदी सरकार की मुहर, एक से 10 जनवरी तक खरीदे जा सकेंगे बॉन्ड

दिसंबर 2020  में सकल जीएसटी राजस्व 1,15,174 करोड़ रुपये है

दिसंबर 2020  में सकल जीएसटी राजस्व 1,15,174 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी 21,365 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 27,804 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 57,426 करोड़ रुपये और उपकर 8,579 करोड़ रुपये है (आयातित माल पर एकत्र  971 करोड़ रुपये).  नवंबर में जीएसटी संग्रह पिछले साल के समान महीने से 1.4 प्रतिशत अधिक है. नवंबर, 2019 में जीएसटी संग्रह 1,03,491 करोड़ रुपये रहा था.

पिछले 21 महीनों की सर्वाधिक ग्रोथ

वित्त मंत्रालय के अनुसार यह पिछले 21 महीनों के लिए मासिक राजस्व में सबसे ज्यादा ग्रोथ है. ऐसा महामारी के बाद अर्थव्यवस्था में तेज रिकवरी और जीएसटी के फर्जी बिलों के खिलाफ देश भर में कार्रवाई साथ हाल ही में पेश किये गये बहुत से व्यवस्थित बदलावों के असर से हुआ है, जिससे अनुपालन में सुधार आया. नवंबर महीने के लिए 31 दिसंबर 2020 तक फाइल किये गये GSTR-3B रिटर्न की कुल संख्या 87 लाख है. महीने के दौरान सामान के आयात से रेवेन्यू 27 फीसदी ज्यादा था और घरेलू ट्रांजैक्शन (जिसमें सेवाओं का आयात शामिल है) 8 फीसदी ज्यादा था. यह पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले है. इसे भी पढ़ें  : लाइट">https://lagatar.in/cm-hemant-soren-laid-the-demand-in-the-foundation-stone-program-of-the-light-house-project-the-poor-will-get-7-lakhs-need-to-reduce/14243/">लाइट

हाउस प्रोजेक्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने रखी मांग, गरीबों को 7 लाख लगेगा, इसे कम करने की जरुरत
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//