Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छड़वा में लहराया निशान, जुटे दो दर्जन अखाड़ाधारी समेत हजारीबाग की चार खबरें एक साथ

Advertisement
Advertisement
कर्बला मैदान में तीन दिवसीय मुहर्रम मेला शुरू हसन-हुसैन की शहादत के लगे नारे, इस्लाम धर्मावलंबियों में उत्साह व उल्लास विभिन्न इमामबाड़ों में पढ़ा गया फातिया, पैकाहों का संदेश पहुंचाने का चलता रहा सिलसिला Hazaribagh : हजारीबाग स्थित कटकमसांडी के छड़वा के कर्बला मैदान में गुरुवार को लहराते निशान के साथ करीब दो दर्जन अखाड़ाधारियों का जुटान हुआ. इसके साथ ही आठवीं का जुलूस निकला और मीन दिवसीय मुहर्रम मेला शुरू हो गया. इसमें सैकड़ों अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी. सभी जुलूस और ताजिया के साथ कर्बला मैदान में परंपरागत हथियारों के साथ खेल, तमाशे और हैरतअंगेज करतब दिखाए. मोहर्रम पर्व को लेकर हजारीबाग जिलेभर में उत्साह और उल्लास का माहौल है. अकीदतमंदों ने हसन-हुसैन की शहादत के नारे लगाए. इधर मुहर्रम की आठवीं के दिन विभिन्न इमामबाड़ों में मिट्टी के बर्तन में फातिया की गई. छड़वा मोहर्रम कमेटी के प्रवक्ता साजिद अली खान ने बताया कि कटकमसांडी, कटकमदाग, इचाक, सदर समेत विभिन्न मौजा के अखाड़ाधारियों ने भाग लिया. वहीं एक से दूसरे इमामबाड़ों तक पैकाहों का संदेश पहुंचाने का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी रहा.

पंचायत सचिव की पिटाई के आरोपी पूर्व मुखिया पति पर केस दर्ज

विष्णुगढ़ स्थित खरना के पंचायत सचिव देवनंदन प्रसाद की शिकायत पर पूर्व मुखिया पति जगदीश महतो के खिलाफ विष्णुगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मारपीट की घटना बुधवार को हुई थी. पंचायत सचिव ने पुलिस से इसकी शिकायत की थी. आरोप है कि डोभा कार्य के एमबी में हस्ताक्षर के लिए जगदीश महतो ने पंचायत सचिव पर दबाव बनाया था. बगैर स्थल जांच के उन्होंने एमबी पर हस्ताक्षर करने से मना कर दिया. इसी को लेकर नौबत मारपीट तक पहुंच गई. शिकायत के आलोक में थाना कांड संख्या 199/2023 अंकित कर आरोपी के विरुद्ध भादवि की धारा 341, 323, 307, 353 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विहिप का मिलन सह सत्संग कार्यक्रम

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/18-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> चौपारण प्रखंड के चयकला में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक सह साप्ताहिक मिलन व सत्संग का कार्यक्रम आयोजित हुआ. पहले सामूहिक ओमकार ध्वनि, विजय महामंत्र और एकात्मता मंत्र का पाठ किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हुए प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर और बजरंग दल के संयोजक ने उपस्थित खंड सदस्यों के बीच बारी-बारी से अपने वक्तव्य रखे. प्रखंड अध्यक्ष ने विहिप के आगामी कार्यक्रम की जानकारी दी. प्रत्येक वर्ष की तरह बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता हजारीबाग से कश्मीर स्थित पुंछ के लिए प्रस्थान करेंगे. वहां 14 अगस्त को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाएंगे. 8 अक्तूबर को बजरंग दल गठन की वर्षगांठ के दिन प्रदेश में शौर्य जागरण यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सोनू कुमार ने बताया कि इस शौर्य यात्रा में प्रखंड से 2,000 और जिले से लगभग 11,000 से अधिक बजरंग दल के कार्यकर्ता रांची के लिए प्रस्थान करने की योजना है. बैठक की अध्यक्षता खंड अध्यक्ष अशोक कुमार दांगी और संचालन खंड मंत्री शंभू कुमार ने किया. कार्यक्रम में स्थानीय चयकला खंड समिति चौपारण से संयोजक मुकेश कुमार दांगी, खंड पालक कैलाश साव, सह संयोजक संजीत कुमार दांगी, सत्संग प्रमुख कारू दांगी, विद्यार्थी प्रमुख राहुल ठाकुर, साप्ताहिक मिलन प्रमुख अखिलेश दांगी, अखाड़ा प्रमुख दीपक वर्मा, सुरक्षा प्रमुख मिथिलेश पासवान, गौरक्षा प्रमुख रविकांत वर्मा, बजरंग दल के सदस्य संदीप कुमार, रंजीत कुमार दांगी, मिथिलेश राणा, बनवारी पासवान, पंकज दांगी, राजू कुमार दांगी, संदीप कुमार दांगी समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.

आइलेक्स के विद्यार्थियों ने पुण्यतिथि पर मिसाइल मैन को दी श्रद्धांजलि

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/19-20.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बच्चों के चहेते और मिसाइल मैन के नाम से प्रख्यात देश के 11वें राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की आठवीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को आईलेक्स पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा हुई. कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक शैलेश कुमार ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि के साथ किया. निदेशक ने बच्चों को पूर्व राष्ट्रपति की जीवनी बताते हुए हुए विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला करने की सीख दी. पूर्व राष्ट्रपति संदेश बताते हुए उन्होंने कहा कि सपना वह नहीं जो नींद में देखी जाए, सपना वह है, जो आपको नींद ही नहीं आने दे. उन्होंने कहा कि मिसाइल मैन ने हमेशा सादा जीवन उच्च विचार के सिद्धांतों का पालन किया. उनकी मृत्यु देश के लिए अपूरणीय क्षति है. कार्यक्रम को अन्य शिक्षकों ने भी संबोधित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्धांजलि दी. अंत में उपस्थित सभी विद्यार्थियों सहित शिक्षक व शिक्षिकाओं ने उन्हें मौन श्रद्धांजलि दी.   इसे भी पढ़ें : सिर्फ">https://lagatar.in/it-will-not-happen-only-by-suspension-police-station-police-will-soon-catch-killers-subhash-munda-babulal/">सिर्फ

थानेदार के निलंबन से नहीं होगा, सुभाष मुंडा के हत्यारों को जल्द पकड़े पुलिस- बाबूलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही