Search

 
 
 

धनबाद से सिखों का जत्था पटना साहिब के लिए रवाना

 
Dhanbad : धनबाद से सिख तीर्थ यात्रियों का जत्था रविवार को पटना साहिब के लिए रवाना हुआ. झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने खुद के खर्चे पर उनके लिए बस व अन्य व्यवस्था कर जत्था को सरायढेला स्थित अपने आवास से रवाना किया. जत्थे में 40 तीर्थ यात्री पटना साहिब में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व में शामिल होंगे. पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पिछले दिनों सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने उनसे तीर्थ 17 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह के 357वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री हरमंदिर साहिब पटना में होने वाले समारोम में जाने और आने के लिए मदद का आग्रह किया था. उन्होंने कहा कि सरकारी व्यवस्था में समय लग सकता था, इसलिए खुद के पैसे से उन्हें सुविधा प्रदान की. सिख संगत ने विधायक के कार्य की सराहना की और उनके आवास पहुंच कर आभार के साथ सरोपा भेंट किया. मौके पर सुखविंदर सिंह, हरेंद्र सिंह, गुरुचरण सिंह, सत्ती सिंह, संतोष कौर, गुरप्रीत कौर, हरभजन कौर, हरजीत कौर, बेबी कौर, सेली कौर, सुखी कौर सहित संगत के अन्य लोग मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-we-are-fortunate-that-ramlalas-life-is-being-consecrated-in-our-lifetime-aparna/">धनबाद

: हम भाग्यशाली हैं कि हमारे जीवनकाल में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है- अपर्णा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही