Search

सिक्किम : बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे 2500 से ज्यादा पर्यटकों को सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला

New Delhi : भारतीय सेना द्वारा शनिवार को सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के साथ मिलकर उत्तरी सिक्किम में 2,500 से अधिक पर्यटकों को बचाये जाने की सूचना है.जानकारी के अनुसार पर्यटक भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन के कारण फंसे हुए थे.                                        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

भूस्खलन होने से सड़कें ब्लॉक हो गयी

जान लें कि शुक्रवार को उत्तरी सिक्किम में मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आ गयी. साथ ही भूस्खलन होने से सड़कें ब्लॉक हो गयी. चुंगथांग के निकट एक पुल बह गया. नतीजा यह निकला कि लगभग 2,500 पर्यटक क्षेत्र में फंस गये. इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया. भारतीय सेना और बीआरओ की टुकड़ियों ने स्ट्राइकिंग लायन डिवीजन, त्रिशक्ति कोर के साथ मिल कर ऑपरेशन शुरू किया.

फ्लैश फ्लड वाले क्षेत्र में अस्थायी क्रॉसिंग बनाई गयी

सभी ने खराब मौसम में पर्यटकों को बचाने के लिए रात भर काम किया फ्लैश फ्लड वाले इस क्षेत्र में एक अस्थायी क्रॉसिंग बनाई गयी. सेना ने पर्यटकों को नदी पार कराने में मदद की. उन्हें गर्म भोजन, टेंट सहित चिकित्सा सहायता दी गयी. बता दें कि पिछले तीन दिनों से भारी वर्षा होने के कारण सड़कें बंद हो गयी थी. इस कारण उत्तरी सिक्किम के लाचेन और लाचुग क्षेत्र में कॉलेज के 60 छात्र समेत 2400 से अधिक पर्यटक फंस गये.

पर्यटकों को निकालने के लिए 19 बस सहित 70 छोटे वाहन लगाये गये

खबर है कि जिला प्रशासन ने इन पर्यटकों को निकालने के लिए 19 बसों सहित 70 छोटे वाहन लगाये. अधिकारियों ने बताया कि तीन बस और दो अन्य वाहन पर्यटकों को लेकर राज्य की राजधानी गंगटोक के लिए रवाना हो गये हैं. अधिकारियों के अनुसार सड़क संपर्क बहाल करने के प्रयास लगातार जारी हैं. अन्य क्षेत्रों में फंसे पर्यटकों को निकालने के प्रयास जारी है. कहा कि पर्यटकों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment