Search

 
 
 

सिक्किम : निर्माणाधीन सुरंग में फंसे आठ मजदूरों की मौत, शव बरामद, रेस्क्यू अभियान जारी

जिला कलेक्टर ने सुरंग से बाहर निकल पाने में सफल कुछ मजदूरों के हवाले से जानकारी दी कि उन्होंने अंदर से विस्फोट की आवाज सुनी थी. आवाज सुन कर वे तुरंत बाहर भागे. तामलिंग ने कहा कि  सुरंग के अंदर मीथेन गैस की भारी मात्रा होने के कारण बचाव अभियान में  चुनौती आ रही है.
 

 Gangtok : सिक्किम के नामची जिले में समारदुंग, झोलुंगे के पास  निर्माणाधीन सुरंग में फंसे आठ मजदूरों की मौत हो जाने की सूचना है. जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन ने आठ मजदूरों के शव बरामद कर लिये हैं. 

 


साथ ही बाकी मजदूरों, कंपनी के कर्मचारियों को वहां से सुरक्षित निकालने की कवायद जारी है.  राज्य के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने बयान जारी कर जानकारी दी है कि मजदूरों के शव गंगटोक स्थित सिंगतम जिला अस्पताल और नमची जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है.बता दें कि कल लैंडस्लाइड के कारण सुरंग धंस गयी थी. 

 


खबर है कि जिला प्रशासन SDRF, NDRF, सिक्किम पुलिस के अलावा अग्निशमन,  स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहा है. बता दें कि इस सुरंग का निर्माण  तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना के तहत पटेल इंजीनियरिंग द्वारा किया जा रहा है .नमची जिला कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, शुरुआती जानकारी के अनुसार लगभग 19 मजदूर अंदर फंसे थे.  

 


तामलिंग ने कहा, बाद में रेस्क्यू अभियान के तहत पटेल इंजीनियरिंग के तीन कर्मचारी सुरंग में गये, लेकिन उनमें से दो भी अंदर फंस गये. तामलिंग ने कंपनी के 21 लोगों के अंदर होने की आशंका जताई. एनएचपीसी के छह कर्मचारियों के भी सुरंग के भीतर फंसे होने की खबर है,  जिला कलेक्टर ने सुरंग से बाहर निकल पाने में सफल कुछ मजदूरों के हवाले से जानकारी दी कि उन्होंने अंदर से विस्फोट की आवाज सुनी थी.

 


आवाज सुन कर वे तुरंत बाहर भागे. तामलिंग ने कहा कि  सुरंग के अंदर मीथेन गैस की भारी मात्रा होने के कारण बचाव अभियान में  चुनौती आ रही है. प्रथम एनडीआरएफ टीम अग्निशमन कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफल रही, जो घटना के बाद अंदर गये थे. इसके बाद दूसरी एनडीआरएफ टीम सुरंग में भेजी गयी. बचाव अभियान जारी है. जिला कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि सुरंग धंसने की घटना 20 जुलाई  को दोपहर लगभग तीन बजे की है
 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

  
 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही