Search

 
 
 

प्यार के इजहार के बीच इठलाता रहेगा खामोश गुलाब, वैलेंटाइन डे कल

 

कल उमड़ेगा दो दिलों की भावनाओं का ज्वार

Pramod Upadhyay Hazaribagh : सप्ताहभर पहले रोज डे से परवान चढ़ा प्यार बुधवार को वैलेंटाइन डे पर इजहार-ए- इश्क में बदल जाएगा. दो दिलों की भावनाओं का ज्वार उमड़ेगा. इजहार-ए-इश्क स्वीकार होगा या नहीं, लेकिन इन सबके बीच खामोश सुर्ख लाल गुलाब हर हाल में इठलाता रहेगा. मनोरम झील के किनारे वैलेंटाइन डे के इस रूमानी मौसम में मंगलवार को मोहब्बत के आलम में प्रेमी जोड़ा डूबा रहा. छठे दिन हग डे, सातवें दिन किस डे और फाइनली वैलेंटाइन डे की बारी आ गयी. इस मौके पर एक नहीं हजार अफसाने होंगे. कितनों के दिल जुड़ेंगे, कितनों के दिलों के ख्वाब अधूरे भी रह जाएंगे. कई प्रेमीयुगल और दंपती भी इस दिन को यादगार बनाने में जुट गये हैं. कई लोग वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं, तो कई लोग प्रेम की बेमिसाल निशानी ताजमहल की सैर कर वहां फोटो सेशन कराने कुछ दिन पहले आगरा के लिए रवाना हो गये हैं. होटलों में टेबल की बुकिंग हो चुकी है. खुली वादियों में इजहार- ए-इश्क की दस्तक के लिए भी जोड़े तैयार हैं. सहसा झील, कैनेरी हिल की हवाओं में भी मोहब्बत की मिठास घुले होने के अहसास दिखाई दे रहे हैं. संत वैलेंटाइन के किस्से को प्रेमी यादगार बनाने में लगे हुए हैं. हालांकि कई लोग इसे पश्चिमी संस्कृति का हवाला देकर प्यार पर पहरा लगाने की भी बात कर रहे हैं. कई युगल प्रेमी सरस्वती पूजा को बेहतर करने में जुटे हैं. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/ed-raids-the-hideouts-of-hemant-soren-and-people-close-to-pintu/">हेमंत

सोरेन और पिंटू से जुड़े करीबियों के ठिकानों पर ईडी का छापा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही