Search

 
 
 

सिमरिया विधायक ने सदन में उठाया लावालौंग प्लस टू स्कूल का मामला

 
Chatra : लावालौंग प्लस टू उच्च विद्यालय भवन का कायाकल्प होगा. सिमरिया के विधायक किशुन कुमार दास ने झारखंड विधानसभा में शून्यकाल के दौरान राज्य सरकार से पूछा कि आखिर क्यों और किस स्थिति में तकरीबन 10 वर्ष पूर्व ही भवन निर्माण का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन आज तक यह अधूरा ही है. इसका खामियाजा लावालौंग प्रखंड के छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है. छात्र-छात्राओं को करीब 10 से 12 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल जाना पड़ता है. इससे पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है. स्कूल भवन नहीं होने के कारण छात्राओं की पढ़ाई मुश्किल हो गई है. सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास ने झारखंड विधानसभा में यह मामला उठाते हुए राज्य सरकार से मांग की है कि विद्यालय भवन निर्माण मामले की विभागीय जांच कराई जाए और समुचित जांच के बाद विद्यालय भवन का एक बार फिर से निर्माण हो सकेगा. विद्यालय भवन बन जाने से लावालौंग प्रखंड के छात्र- छात्राओं को पठन-पाठन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी. इसे भी पढ़ें :3.45">https://lagatar.in/liability-of-3-45-crores-heavy-burden-on-hec/">3.45

करोड़ की देनदारी, एचईसी पर पड़ गया भारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही