Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : 12 ज्योतिर्लिंगों की पैदल यात्रा पर निकले शिवभक्त का कोलेबिरा में स्वागत

Simdega :  राजस्थान के झुझुनू से पैदल ही 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए निकले शिवभक्त सुभाष नायक का कोलेबिरा पंहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया. सुभाष नायक ने 7 अगस्त को अपनी यात्रा की शुरुआत की थी. 19 अगस्त को केदारनाथ के दर्शन करने के बाद दूसरा पड़ाव काशी विश्वनाथ फिर तीसरा दर्शन झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैजनाथ का दर्शन करना है. गुरूवार की देर शाम सिमडेगा में विश्राम के बाद चौथे दर्शन के लिए मल्लिकार्जुन रवाना होंगे जो सिमडेगा होते हुए ओडिसा राज्य से शुरू होगी. थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया. वहीं उप-प्रमुख सुनीता देवी, अभिषेक कुमार, धनंजय झा, के साथ कई लोगों ने शिवभक्त सुभाष नायक से मुलाकात कर उनकी यात्रा के लिए शुभकमनाएं दी. इसे भी पढ़ें–सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-goddess-seekers-performed-feats-crowds-of-devotees-gathered/">सरायकेला

: देवी साधकों ने दिखाए करतब, उमड़ी भक्तों की भीड़ [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही