Search

सिमडेगा : भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान समेत 2 खबरें

Simdega :  भारतीय जनता पार्टी कुरडेग मंडल कार्यसमिति बैठक हुई. कुरडेग मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने 9 वर्षों तक कई जन कल्याणकारी कार्य किया है, इन्हीं कार्यों के बदौलत कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाएं. वहीं जिला सह संयोजक सह केंद्रीय मंत्री के जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का आधार स्तंभ मजबूत कार्यकर्ता है. हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा किया गया विकास कार्यों को जनजन तक पहुंचाएं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-496-driving-license-suspended-in-april-rs-40-lakh-fine-collected/">जमशेदपुर

: अप्रैल में 496 ड्राइविंग लाइसेंस संस्पेंड, 40 लाख रुपया जुर्माना वसूला गया
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/bbbb-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="300" />  

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज साय, मंडल प्रभारी प्रणव कुमार, महामंत्री रवीन्द्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामचन्द्र साय, प्रखण्ड सांसद प्रतिनिधि उमेश जायसवाल, बिनोद जायसवाल, अनुज श्रीवास्तव, अनुज गुप्ता, ज्ञान चंद गुप्ता, सुभाष गुप्ता, शोभन मांझी, उमाकांत साय, जागेश्वर प्रधान, महेश्वर साय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. दूसरी खबर

जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम का चयन ट्रायल 3 जून को रांची में

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/hhhh-15.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सिमडेगा : 27 जून से 7 जुलाई 2023 तक राऊरकेला में 13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप होगा. इसके लिए झारखंड महिला हॉकी टीम का चयन किया जायेगा. हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 3 जून को रांची के बरियातू स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में होगा. चयन ट्रायल में झारखंड के कोई भी महिला हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. खिलाड़ियों की जन्म तिथि 0 1 जनवरी 2004 या उसके बाद हुई हो. ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड लाना होगा. इसे भी पढ़ें :जेबीवीएनएल">https://lagatar.in/jbvnl-is-short-of-money/">जेबीवीएनएल

को हो गयी पैसे की कमी !
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//