Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : दुर्गा पूजा को देखते हुए दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच समेत 2 खबरें

Advertisement
Advertisement
Simdega: उपायुक्त और सिविल सर्जन के निर्देश पर दुर्गा पूजा के मद्देनजर दुकानों में खाद्य पदार्थों की जांच की गई. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अपूर्वा मिंज ने विभिन्न होटलों, रेस्टोरेंटो, स्ट्रीट वेडरों के खाद्य पदार्थों की जांच की और साफ सफाई रखने का निर्देश दिया. विभिन्न होटलों से मिठाइयां का नमूना संग्रहित कर खाद्य जांच प्रयोगशाला भेज दिया गया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि आगामी त्योहार को देखते हुए वैसी सामग्री न बनायें जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता हो. यदि किसी प्रकार आमजनों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया गया तो उनके उपर सख्त कार्रवाई की जाएगी.   इसे भी पढ़ें-झामुमो">https://lagatar.in/jmm-yuva-morcha-committee-expanded-many-new-faces-got-responsibilities-two-news-including/">झामुमो

युवा मोर्चा कमेटी का विस्तार, कई नये चेहरे को मिली जिम्मेवारी समेत दो खबरें
दूसरी खबर

अवैध शराब के खिलाफ चलाया गया अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/sssss-1-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Simdega: कोलेबिरा थाना के एसआई कौशल किशोर सिंह और अनिरुद्ध पासवान के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चला कर 200 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया. दुर्गा पूजा को लेकर जिला पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. पर्व में विधि व्यवस्था न बिगड़े इसको लेकर जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में कोलेबिरा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रखा है. लचरागढ़ के कुम्हारटोली, घांसीटोली, ढुकुटोली और कोम्बाकेरा टोंगरीटोली में अभियान चलाया और देसी शराब को नष्ट किया. थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश ने बताया कि छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें-रैयतों">https://lagatar.in/raiyats-submitted-memorandum-to-dc-said-if-proper-compensation-is-not-received-then-there-will-be-many-news-of-latehar-including-agitation/">रैयतों

ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, कहा- उचित मुआवजा नहीं मिला तो आंदोलन समेत लातेहार की कइ खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही