Search

 
 
 

सिमडेगा : सड़क सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को किया गया जागरूक समेत 2 खबरें

 
Simdega :  जिला परिवहन पदाधिकारी ओम प्रकाश यादव के निर्देश पर जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक अजीत कुमार रवि और नितेश कुमार ने डीएवी पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया. जागरूकता अभियान के दौरान नितेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताया गया कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे सुरक्षित उपकरणों के इस्तेमाल जरूर करें. उन्होंने जागरूकता अभियान के क्रम में यातायात नियम का कड़ाई से पालन करने के की अपील की. साथ ही Good samaritan के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क हादसों में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचने वाले नेक नागरिक को सरकार द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-police-engaged-in-locating-the-murderer-with-the-help-of-sniffer-dog-many-clues-found/">किरीबुरू

: खोजी कुत्ते की मदद से हत्यारोपी का पता लगाने में जुटी पुलिस, मिले कई सुराग
दूसरी खबर

बिजली की समस्या को लेकर कार्यपालक अभियंता से मिले भाजपा नेता सुजान मुंडा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/18rc_m_313_18072023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Simdega : : भाजपा नेता सह पूर्व प्रत्याशी कोलेबिरा विधनसभा क्षेत्र सुजान मुंडा ने बिजली की समस्या को लेकर कार्यपालक अभियन्ता विशेश्वर मरांडी से मिले. उन्होंने लिखित आवेदन दिया और बिजली समस्या दूर करने की मांग की. कोलेबिरा प्रखंड अंतर्गत शाहपुर पंचायत कोंजोगा गांव में तीन महीना से खराब 100 केवीए का ट्रांसफार्मर बदलने और ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत तुकुपनी पंचायत के पंडरीपनी धवाई पानी में तीन साल से खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की मांग की. इसे भी पढ़ें :रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarhs-delta-ranking-24-3-news-including-review-by-ddc/">रामगढ़

की डेल्टा रैंकिंग 24, डीडीसी ने की समीक्षा समेत 3 खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही