Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : 1932 आधारित नियोजन नीति की मांग को लेकर सड़क पर उतरे आदिवासी-मूलवासी समेत जिला की 3 खबरें

Simdega :  1932 आधारित नियोजन निति लागू करने की मांग को लेकर आदिवासी और मूलवासी सड़क पर उतरे. प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि बेवकूफ बनाना बंद करें और 60-40 नहीं चलेगी. छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करो जैसे नारे लगाये गये. रैली में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया. रैली को देखते हुए पुलिस मुस्तैद दिखी. जगह-जगह बैरिकेटिंग की गई थी. प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि यह रैली डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर निकाल रहे हैं, जिससे हम लोग के हित पर सरकार काम करे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/mmm-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagoda-devotees-show-faith-in-shiva-by-walking-barefoot-on-hot-coals/">बहरागोड़ा

 : भोक्ताओं ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चल कर दिखाई शिव के प्रति आस्था
दूसरी खबर

सिमडेगा में 23 से 25 जून तक झारखंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ffff-3.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> सिमडेगा : चित्रपट झारखंड आगामी 23, 24 और 25 जून झारखंड फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करने जा रहा है. फिल्म फेस्टिवल में सौ से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन होगा. इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देना है. इससे संबंधित पोस्टर विमोचन सह लोकार्पण आनंद भवन सिमडेगा में किया गया. फिल्म फेस्टिवल में जो भी फिल्म निर्माता भाग लेंगे उन्हें झारखंड राज्य से संबंधित होना चाहिए. जो भी फिल्म निर्माता अपनी फिल्म को फिल्म फेस्टिवल में भेजना चाहते हैं, वह चित्रपट झारखंड की वेबसाइट पर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लें. फिल्म गूगल ड्राइव लिंक या पेनड्राइव के माध्यम से ही भेजी जा सकती है. फिल्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई मध्यरात्रि रखी गई है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/mercury-reached-42-in-dhanbad-heat-stroke-also-killed/">धनबाद

में 42 पर पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों ने भी मारा
तीसरी खबर

अपराधियों ने घर में घुसकर डाला डाका

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ddd-9.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> सिमडेगा : कोलेबिरा थाना क्षेत्र के मुख्य पथ पर स्थित मेहता मेडिकल हॉल के संचालक प्रदीप डे के घर में अपराधियों ने डाका डाला. मेडिकल शॉप के उपर स्थित आवास मे अज्ञात अपराधी घुस गये प्रदीप डे को तौलिया से बांध दिया और हथियार के बल पर 15 हज़ार लूट लिये. उसके बाद सभी अपराधी फरार हो गये. पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ddd-3-3.jpg"

alt="" width="600" height="360" /> [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही