Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा: 5वीं सीनियर राज्यस्तरीय महिला-पुरूष हॉकी चैंपियनशिप का आगाज

Advertisement
Advertisement
Simdega: सिमडेगा में 5वीं सीनियर राज्यस्तरीय महिला-पुरूष हॉकी चैंपियनशिप का आगाज हो गया. राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 27 से 29 अगस्त तक एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम सिमडेगा में ये मैच खेले जाएंगे. इसका आयोजन जिला प्रशासन, हॉकी झारखंड, हॉकी सिमडेगा और टाटा स्टील कर रहा है. इस मौके पर उपायुक्त आर. रोनीटा, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार,  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनीष कुमार सिंह, हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह, महासचिव विजय शंकर सिंह, सीईओ राजनीश कुमार, हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मैच प्रारंभ कराया. इसे भी पढ़ें-अधिवक्ता">https://lagatar.in/advocate-rajiv-kumar-case-ed-questioned-businessman-amit-agarwal-for-eight-hours/">अधिवक्ता

राजीव कुमार मामला : व्यवसायी अमित अग्रवाल से ईडी ने की आठ घंटे पूछताछ

कुल 53 टीमें ले रही हिस्सा

एक साथ तीन-तीन मैदानों में मैच का आयोजन किया जा रहा है. कुल 53 टीम भाग ले रही हैं. उद्घाटन मैच महिला वर्ग में रांची रेलवे और हॉकी दुमका के बीच खेला गया, जिसमें रांची रेलवे ने 11 गोल से मैच जीतकर जबरदस्त आगाज किया. रांची रेलवे में ओलंपियन निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी के खेल देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गये.

पुरूष वर्ग में इन टीमों ने दर्ज की जीत

पुरुष वर्ग में लातेहार ने पाकुड़ को, रांची रेलवे ने धनबाद को,  नवल टाटा हॉकी एकेडमी ने दुमका को, गुमला ने रामगढ़ को, पलामू ने बोकारो को हराया. वहीं सरायकेला ने सिमडेगा को, रांची रेलवे ने कोडरमा को, खूंटी ने साहेबगंज को और गुमला ने पश्चिमी सिंहभूम को, पूर्वी सिंहभूम ने गढ़वा को, गिरिडीह ने जामताड़ा को, पश्चिमी सिंहभूम ने गोड्डा को, कोडरमा ने चतरा को, देवघर ने हजारीबाग को, लातेहार ने देवघर को, एकलव्य हॉकी सेंटर ने पूर्वी सिंहभूम को, नवल टाटा हॉकी एकेडमी ने गिरीडीह को और रांची ने पलामू को पराजित किया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/immense-opportunities-for-business-and-industry-in-jharkhand-ready-to-help-mahua-maji/">झारखंड

में व्यवसाय और उद्योग की अपार संभावनाएं, मदद को तैयार : महुआ माजी

महिला वर्ग में इन टीमों ने दर्ज की जीत

वहीं महिला वर्ग में सिमडेगा ने कोडरमा को, पलामू ने बोकारो को, जामताड़ा ने गिरीडीह को, गुमला ने पूर्वी सिंहभूम को, गोड्डा ने पश्चिमी सिंहभूम को, एकलव्य हॉकी सेंटर ने देवघर को, रामगढ़ ने गढ़वा को पराजित किया, वहीं खूंटी ने चतरा को, पलामू ने गोड्डा को, रेलवे ने दुमका को और रांची से साहिबगंज को पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया.

जिला प्रशासन और पुलिस का भरपूर सहयोग

हॉकी प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक आयोजन कराने में जिला प्रशासन और सिमडेगा पुलिस का भरपूर सहयोग मिल रहा है. मौके पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डेविड ए डोडराय,  जिला नजारत उप समाहर्ता राजेन्द्र प्रसाद सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही