Search

 
 
 

सिमडेगा : त्योहारों में मिलावटी मिठाई बेचने वालों पर होगी कार्रवाई- SDO

 
Simdega : आगामी पर्व त्योहार के मौके पर मिलावटी मिठाई एवं रसायन व कृत्रिम रंगों का उपयोग कर फलों की बिक्री करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस बाबत एसडीओ महेंद्र कुमार ने सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि मिलावट वाले मिठाई एवं रसायनयुक्त फलों के उपयोग से कैंसर जैसे गंभीर बीमारी होने का खतरा बना रहता है. ऐेसे में लोगों के सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा. उनके विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि आगामी त्योहार को लेकर सभी होटल एवं रेस्टोरेंट में एमएफटीएल के द्वारा विभिन्न प्रकार की मिठाईयों की जांच की जाएगी. अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि प्राय: देखा जाता है कि लड्डु, पेड़ा, रसगुल्ला में कामधेनु कलर का उपयोग किया जाता है. वहीं फलों को ताजा रखने एवं जल्द पकाने के लिए हानिकारक रसायन एवं रंग का उपयोग किया जाता है. उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान औचक जांच की जाएगी. जांच में अगर कोई पकड़ा जाता है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें–धनबाद">https://lagatar.in/jmm-released-a-panel-list-of-11-leaders-to-present-the-partys-side-in-the-media-2/">धनबाद

: सेवा पखवारा के चौथे दिन सांसद-विधायक ने टीबी मरीजों को बांटा पोषाहार [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही