Search

 
 
 

सिमडेगा: लोयला यूनिवर्सिटी में आदित्य का चयन, फिजिक्स से करेंगे स्नातक

 
Simdega: शहर के घोचोटोली निवासी दीपक केरकेट्टा के पुत्र आदित्य हर्ष केरकेट्टा का नामांकन लोयला यूनिवर्सिटी चेन्नई में हो गया है. अब आदित्य लोयला यूनिवर्सिटी से फिजिक्स से स्नातक की पढ़ाई पूरी करेंगे. लगभग पंद्रह हज़ार बच्चों ने नामांकन के लिए आवेदन दिया था. जिसमें सिर्फ 24 बच्चों का सलेक्शन हुआ. इसमें एक आदित्य हैं. बता दें कि इंटरमीडिएट साइंस में आदित्य अच्छे अंक से जिला टॉपर बने थे. डीसी ने सम्मानित किया था. सेंट मेरीज इंटर कॉलेज से आदित्य ने साइंस की पढ़ाई पूरी की है. साथ ही शिक्षक राज आनंद सिन्हा के नेतृत्व में अक्षय सिन्हा क्लासेस से कोचिंग लिया था. आदित्य  और उनके अभिभावक लोयला यूनिवर्सिटी में सलेक्शन होने से बहुत खुश हैं. वह अपनी सफलता का पूरा श्रेय शिक्षक राज आनन्द सिन्हा को देते हैं. उनका कहना है की यह मुकाम हासिल नहीं हो पता. अगर शिक्षक का हाथ उनके सर पर नहीं होता. इसे भी पढ़ें- विकास">https://lagatar.in/if-development-has-taken-place-then-why-are-people-dying-of-hunger-subramanian-swamy-slams-modi-government-on-supreme-courts-remarks/">विकास

हुआ है तो फिर लोग भूख से क्यों मर रहे हैं? सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को घेरा
शिक्षक राज आनंद सिन्हा ने कहा कि आदित्य उन बच्चों में से हैं, जो कम पढ़कर ज्यादा चीजों को याद रख पाते हैं. टेक्निकल चीजों में आदित्य का रुझान बहुत ज्यादा है. मोबाइल के नए-नए एप्स की जानकारी लेना और खुद से कार्टून नेटवर्क के जैसे मूवी तैयार करना आदित्य के लिए आम बात है. बताया कि आदित्य क्राफ्टिंग और पेंटिंग भी बहुत अच्छा कर लेते हैं. आदित्य कहते हैं कि कड़ी मेहनत से सबकुछ हो सकता है. इसलिए मेहनत करते रहना चाहिए. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjp-released-old-video-of-mamta-partha-chatterjee-and-arpita-mukherjee-asked-what-is-this-relationship-called/">भाजपा

ने ममता, पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी का पुराना वीडियो जारी किया, पूछा, यह रिश्ता क्या कहलाता है?
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही