Search

 
 
 

सिमडेगा : कृषि विज्ञान मेला का समापन, नयी तकनीक अपनाने पर जोर

 
Simdega:  कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली ने सिमडेगा में तीन दिवसीय पूसा कृषि विज्ञान मेला का आयोजन किया. इसका मंगलवार को समापन हो गया. सिमडेगा के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय कृषि विज्ञान मेला में देश के जाने-माने कई कृषि वैज्ञानिक पहुंचे. किसानों को कृषि की नई तकनीक के बारे में बताया. समापन के अवसर पर सिमडेगा उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने कृषि वैज्ञानिकों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया. इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों द्वारा नई पद्धति के तहत कृषि उपज के बारे बतलाया। साथ ही इस मेला में बेहतर योगदान देने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसे भी पढ़ें-केंद्रीय">https://lagatar.in/union-minister-of-state-sadhvi-niranjan-jyoti-will-now-come-to-giridih-on-14th/">केंद्रीय

राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति अब 14 को आएंगी गिरिडीह
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/12rc_m_143_12032024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

नयी तकनीक से खेती करें किसान, आय बढ़ायें : डीसी

मौके पर उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने कहा कि सिमडेगा के किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मेला में वैज्ञानिकों से जो तकनीक सीखी है, उसे जमीन पर उतारें और अपने जीवन को समृद्ध बनाएं. उन्होंने किसानों से नई पद्धति के तहत खेती करते हुए अपनी आय को दोगुनी करने पर जो रदिया. कार्यक्रम के अंतिम दिन उपस्थित सभी लोगों को मतदाता से संबंधित शपथ दिलाई गई. वहीं मतदाता को जागरूक करने के लिए काशीलाल नायक ने नागपुरी भाषा में मतदाता गीत गाया. मौके पर पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र दास, विशाल नाथ, सत्यप्रिय पूसा नई दिल्ली समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-लोक">https://lagatar.in/it-is-necessary-to-save-folk-culture-and-akhara-mahendra-chhotan-oraon/">लोक

संस्कृति व अखरा को बचाना जरूरी : महेंद्र छोटन उरांव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही