Search

 
 
 

सिमडेगा : पुलिस पर पथराव का आजसू पार्टी ने की निंदा, कार्रवाई की मांग

 
Simdega: आजसू पार्टी सिमडेगा के जिला अध्यक्ष धूपेन्द्र पांडे ने बुधवार को पुलिस पर पथराव की घटना की निंदा की. उन्होंने कहा कि लंबोई बाजार में शराब बंद कराने गई पुलिस पर पथराव और जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की आजसू पार्टी घोर निंदा करती है. राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल है. पुलिस अपनी सुरक्षा करे या जनता की. यह झामुमो सरकार की गलत नीतियों का परिणाम है. यह घटना सरकार की नाकामी को दर्शा रही है. आजसू नेता ने आरोप लगाया कि वर्तमान राज्य सरकार ही पूरे झारखंड में शराब को बढ़ावा दे रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है. धूपेन्द्र पांडे ने सिमडेगा जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से आग्रह किया है कि घटना की उच्च स्तरीय जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय. आजसू पार्टी घायलों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती है. इसे भी पढ़ें-झामुमो">https://lagatar.in/13th-day-of-jmms-fast-party-leaders-target-bjp/">झामुमो

के उपवास का 13वां दिन, पार्टी नेताओं ने बीजेपी पर साधा निशाना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही