Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : रामजड़ी में अखंड हरि कीर्तन, झापा नेता संदेश एक्का ने टेका मत्था

Simdega : कोलेबिरा के रामजड़ी में अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया. 24 घंटे के हरि कीर्तन की पूर्णाहुति और भंडारे के मौके पर झारखंड पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष संदेश एक्का पहुंचे. उन्होंने माथा टेकते हुए क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की. इसके बाद अखंड हरिकीर्तन में कीर्तन करते हुए संदेश एक्का भक्ति में लीन दिखे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान होने से क्षेत्र में सामाजिक समरसता और धर्म के प्रति लोगों में रुझान बढ़ता है. नई पीढ़ी जो अपने धर्म संस्कृति को भूल रहे हैं वह इससे जुड़ते हैं और अपनी सभ्यता संस्कृति के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. हमें इस प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान बीच-बीच में करनी चाहिए. जिससे कि धर्म का प्रचार क्षेत्र में होता रहे. कीर्तन की समाप्ति पर भंडारा और प्रसाद का वितरण किया गया. इसे भी पढ़ें : नशा">https://lagatar.in/ats-big-action-against-drug-trade-6-arrested-with-brown-sugar-worth-5-lakhs/">नशा

कारोबार के खिलाफ एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 5 लाख के ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही