Search

 
 
 

सिमडेगा : नवोदय विद्यालय में मनाई गई अंबेडकर जयंती

 
Simdega:  कोलेबिरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. इस मौके पर प्राचार्य प्रशांत कुमार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यदि हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन ठीक से करें और अनुशासन को जीवन का आधार बनाएं तो संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आत्मा को शांति मिलेगी. उनका सपना साकार होगा. साथ-साथ, भारत एक विकासशील देश की श्रेणी से ऊपर उठकर विकसित राष्ट्र बन सकेगा. इस अवसर पर डॉ. प्रमोद कुमार महतो, रामायण पासवान, सुनील कुमार सिंह, मनोज कुमार, नमिता कुमारी, डॉ. सुमन कुमार सिंह, दीप्ति यादव, रूपा रोज बिलुंग, आशुतोष कुमार पाण्डेय, रेणु कुमारी सिन्हा, पूनम कुमारी, अवधेश रजक, बिकास चंद्रा, प्रदीप कुमार, घनश्याम, प्रिया कुमारी, अन्नु गुप्ता, रुचि गुप्ता, सुनील कुमार, गीता कुमारी, प्रतिमा एक्का सहित सभी कर्मचारी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-बीजेपी">https://lagatar.in/issues-of-inflation-unemployment-farmers-manipur-are-missing-from-bjps-manifesto-supriyo/">बीजेपी

 के मेनिफेस्टो से महंगाई, बेरोजगारी, किसान, मणिपुर के मुद्दे गायब- सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही