Search

 
 
 

सिमडेगा : केंद्रीय विश्वविद्यालय के पीएचडी पाठ्यक्रम में अंकित का चयन

 
समाज में शैक्षिक रूप से व्याप्त समस्या पर गहनता पूर्वक अनुसंधान करना है लक्ष्य Simdega: देश के सर्वोत्तम शैक्षिक संस्थानों से स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी या अन्य पाठ्यक्रमों का अध्ययन करना कई शिक्षार्थियों का लक्ष्य होता है. देश के सर्वोत्तम शैक्षिक संस्थानों के पाठ्यक्रम स्वरूप, शिक्षण अधिगम और मूल्यांकन, अनुसंधान नवीनता और विस्तार, आधारिक संरचना और अधिगम स्रोत, शिक्षार्थी सहयोग और प्रगति, शासन, नेतृत्व और प्रबंधन, संस्थागत मूल्य और सर्वोत्तम प्रथाएँ शिक्षार्थियों को अभिप्रेरित एवं आकर्षित करते हैं. सिमडेगा जिले के अंकित कुमार का चयन केंद्रीय विश्वविद्यालय के पीएचडी पाठ्यक्रम के लिए हुआ है. अंकित कुमार, केरसई गांव के निवासी हैं. इनका चयन देश के सर्वोत्तम शैक्षिक संस्थानों में से एक बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश के शिक्षाशास्त्र विभाग के पीएचडी पाठ्यक्रम में हुआ है. यह केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जो केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सूची में अपने सर्वोत्तम अनुसंधान एवं शैक्षिक प्रणालियों के लिए देश में नौवां स्थान रखता है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-bjp-protest-on-aniket-bhuiyan-death-case-demand-for-cbi-investigation/">रामगढ़

: अनिकेत भुइयां मौत मामले पर भाजपा का धरना, सीबीआई जांच की मांग

भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, लखनऊ में हुआ चयन

अंकित कुमार प्रारंभिक अवस्था से ही देश के उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों से समाज में शैक्षिक रूप से व्याप्त समस्या पर गहनता पूर्वक अनुसंधान करना चाहते थे. उनका कहना है कि कुशल शैक्षिक संस्थान शिक्षार्थियों के अनुसंधान कार्यों को प्रामाणिक रूप से क्रियान्वयन एवं निर्देशित करने में बहुत सहयोग करता है. अपनी सफलता के प्रति उन्होंने कहा की उनके मित्र सचिन प्रसाद, मृत्यंजय कुमार एवं अशोक मल्होत्रा ने विषय और अनुसंधान से संबंधित कई तथ्यों को विस्तृत एवं विभ्रान्ति को दूर करने में बहुत सहयोग किया. मेरी सफलता में बाबा नर्मदेश्वर, माता-पिता, आचार्यगण, भाई-बहन, मित्रगण एवं सिमडेगा वासियों का अविस्मरणीय अभिप्रेरणा है. इसे भी पढ़ें-रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-32-youth-got-appointment-letters-in-the-employment-fair/">रामगढ़

: रोजगार मेला में 32 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही