Search

 
 
 

अंजान शाह पीर बाबा का सालाना उर्स शुरू, कोलेबिरा थाना प्रभारी ने की चादरपोशी

 
Simdega/Kolebira :  कोलेबिरा प्रखंड के थाना परिसर स्थित प्रसिद्ध अंजान शाह पीर बाबा का सालाना उर्स आज से प्रारंभ हो गया है. इस खास मौके पर कोलेबिरा थाना प्रभारी राजदीप कुमार ने पीर बाबा की दरगाह में पहली चादरपोशी कर जिले के अमन-चैन के लिए दुआ मांगी. थाना प्रभारी के चादरपोशी के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य लोगों ने पीर बाबा की दरगाह में चादरपोशी की.

दोपहर तीन बजे लंगरखानी का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/9d55d784-f1ca-4797-adf1-11934d19a440.jpeg"

alt="" width="848" height="480" /> खादिम बारिक हसन ने सालाना उर्स के बारे में बताया कि थाना प्रभारी के चादरपोशी के बाद कोलेबिरा सहित जिले के अन्य भागों से आये लोग पीर बाबा की दरगाह में चादरपोशी करेंगे. साथ ही आज दोपहर तीन बजे लंगरखानी का भी आयोजन किया जायेगा. बताया कि चादरपोशी सिलसिला अभी जारी रहेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में  उर्स कमिटी के असलम खान, विनोद कुमार डब्लू, विरेनद्र तिवारी, वहीं जिला परिषद् अध्यक्ष प्रखंड प्रमुख, प्रखंड उपप्रमुख, थाना प्रभारी, श्यामलाल प्रसाद, बदरुदीन अंसारी, उपेन्द्र प्रसाद, मुमताज आलम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही