Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : एनोस एक्का पहुंचे बरसलोया, वर्तमान विधायक पर साधा निशाना

Simdega : : कोलेबिरा के बरसलोया पहुंचने पर एनोस एक्का का लोगों ने भव्य स्वागत किया. उनके साथ उनके पुत्र और झापा के युवा जिलाध्यक्ष संदेश एक्का भी साथ थे. मौके पर एनोस एक्का ने कहा कि खुशी के मौके पर तो सब आपके साथ होते हैं लेकिन जो मुसीबत और दुःख की घड़ी में आपका साथ दे वही अपना है हितैषी है. वहीं संदेश एक्का ने विरोधियों पर हमला करते हुए कहा कि जो मुझे बच्चा कहते हैं, उनसे पूछें कि मछली के बच्चे को क्या तैरना सिखाया जाता है. एनोस एक्का और संदेश एक्का ने वर्तमान विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी पर जमकर निशाना साधा. कहा कि उन्हें अनुकंपा के आधार पर विधायकी मिली हुई है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-small-elephant-returning-from-haat-bazaar-crashed-two-killed-dozens-injured/">किरीबुरू

 : हाट-बाजार से लौट रहा छोटा हाथी दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, दर्जनों घायल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/eeee-2.jpg"

alt="" width="600" height="320" />

साजिश के तहत फंसाया गया- एनोस एक्का

बैठक को संबोधित करते हुए एनोस एक्का ने कहा कि मुझे षड़यंत्र के तहत झूठे केस में फंसाया गया था, पर अब हम आ चुके हैं. आपके हर समस्या का निदान करेंगे. मैंने जातिवाद की राजनीति की परम्परा को तोड़ने का काम 2005 में ही किया था. राजनीति में ईमानदार, अच्छा और सच्चा नौकर को रखने से ही देश का भविष्य उज्जवल होगा. झारखंड पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है. सभी वर्गों और धर्मों के लोगों का समर्थन मुझे मिलता रहा है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपू पंडा, सूरज पंडा, सखिंदर ओहदार, हरिहर सिंह, दिलीप पंडा, प्रमोद सोनार, रोहित सिंह, आरतो सोनार, धनेश्वर केवट, दिनेश साहू, अनूप साहू, महेंद्र साहू, शुभम साहू के साथ कई लोग मौजूद थे. दूसरी खबर

छात्राओं को नियमित रूप से कॉलेज भेजें माता-पिता : प्राचार्य

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/ssss-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> सिमडेगा : पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज में छात्राओं की नियमित उपस्थिति को लेकर अभिभावकों के साथ एक बैठक की गई. मौके पर प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर ने छात्राओं को नियमित रूप से कॉलेज भेजने को कहा. पढ़ाए गए पाठों को घर में दुहराने को कहा. पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई. प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा गुरु से भी पहला स्थान माता पिता का होता है,क्योंकि पहला गुरु माता पिता ही होते हैं. इसलिए छात्राओं को बेहतर रिजल्ट के लिए अभिभावक कॉलेज परिवार का साथ दें ताकि शत प्रतिशत रिजल्ट हम दें पाएं. इसके साथ ही अभिभावकों से छात्राओं को रोज कॉलेज भेजने की बात कही. इसे भी पढ़ें :अमन">https://lagatar.in/threatened-in-the-name-of-aman-srivastava-gang-road-construction-work-stopped/">अमन

श्रीवास्तव गैंग के नाम पर दी धमकी, बंद कराया सड़क निर्माण कार्य
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/sss.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर वैदेही प्रसाद, निशात अंजुम, सुमन लकड़ा, एलिजाबेथ केरकेट्टा, मनोरमा सुनीता मिंज, राबिया तब्बसुम, किरण माला देवी, पुरण बड़ाइक, सतीश सिंह, रवि पाढ़ी मौजूद थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही