Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिमडेगा : एनोस एक्का का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, पूर्व मंत्री ने कहा- अधूरा काम अब होगा पूरा

Simdega: सिमडेगा जिला के कोलेबिरा पहुंचे पूर्व मंत्री एनोस एक्का का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. ढोल नागड़ा के साथ फूल माला पहनाकर व आतिशबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का स्वागत किया. इस दौरान एनोस एक्का ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया. एनोस एक्का ने कोलेबिरा के रण बहादुर सिंह चौक व मार्केट कॉम्पलेक्स में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. साथ ही लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अब अधूरा काम जल्द पूरा होगा. एनोस एक्का ने कहा कि भले ही आज मैं विधायक व मंत्री नहीं हूं, लेकिन घर -घर जाकर मैं आप लोगों की सेवा करुंगा. साथ क्षेत्र की समस्याओं को हर तरह से दूर करने की कोशिश करुंगा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-like-ph-supply-department-is-getting-green-card-holders-verified-list-sought-from-dealers/">जमशेदपुर

: पीएच की तरह ग्रीन कार्डधारियों का आपूर्ति विभाग करा रहा सत्यापन, डीलरों से मांगी सूची
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही