Search

 
 
 

सिमडेगा : दुकानदारों से ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अपील

 
Simdega :  नगर परिषद को सुव्यवस्थित स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद के सभी लोग प्रतिबद्ध हैं. एसडीओ सह ईओ महेंद्र कुमार ने कहा कि शहर के सभी लोगों के सहयोग से ही शहर का विकास संभव है. उन्होंने शहर के सभी दुकानदारों से ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अपील की है. उन्होंने बताया कि नगर परिषद कार्यालय में ट्रेड लाइसेंस बनाया जाता है. सभी दुकानदार अपना ट्रेड लाइसेंस जरूर बना लें. एसडीओ ने हिदायत दी कि दुकानदार प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पाद एवं पॉलिथीन की खरीद-बिक्री नहीं करें. इसे भी पढ़ें– स्वास्थ्य">https://lagatar.in/health-departments-contract-workers-will-gherao-the-chief-ministers-residence-on-january-16/">स्वास्थ्य

विभाग के अनुबंधकर्मी 16 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव

मेन रोड को अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील 

एसडीओ ने शहर के मेन रोड को भी अतिक्रमण मुक्त रखने की अपील की. इसके अलावा सफाई टैक्स, होल्डिंग टैक्स आदि का भी समय पर भुगतान करने को कहा. उन्होंने कहा कि शहर के लोगों के माध्यम से होने वाली आय से ही शहर में विकास कार्य किए जाते हैं. इसलिए सभी लोग अपना सहयोग करें. इसे भी पढ़ें– भारत">https://lagatar.in/bharat-jodo-yatra-is-not-an-election-yatra-it-is-not-an-exercise-to-project-rahul-as-pm-candidate/">भारत

जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं, यह राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार के तौर पर पेश करने की कवायद नहीं

एक सप्ताह बाद चलाया जाएगा जांच अभियान

एसडीओ महेंद्र कुमार ने कहा कि सभी लोग एक सप्ताह के अंदर अपना सभी बकाया टैक्स जमा करें और ट्रेड लाइसेंस बनवा लें. उन्होंने कहा कि 1 सप्ताह के बाद नगर परिषद की टीम जांच अभियान चलायेगी. जांच में ट्रेड लाइसेंस नहीं पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही