Search

 
 
 

सिमडेगा : एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का अनावरण 23 को, डीसी ने कहा- आयोजन होगा भव्य

 
Simdega: रांची में 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक रांच के जयपाल सिंह हॉकी स्टेडियम में एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है. ट्रॉफी का अनावरण 23 अक्टूबर को सिमडेगा में होगा. इस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी सिमडेगा के उपायुक्त अजय कुमार सिंह को हॉकी झारख़ड के उपाध्यक्ष सह हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने मिलकर दिया. उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम को भव्यता के साथ कराने का निर्देश दिया. कहा कि इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों, खेल को बढ़ावा देने वाले खेल प्रेमियों और इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम में शामिल सिमडेगा की बिटिया सलीमा टेटे और संगीता कुमारी के अभिभावकों को भी आमंत्रित करने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन इसमें पूरा सहयोग करेगा और कार्यक्रम भव्य होगा. इसे भी पढ़ें-बड़ी">https://lagatar.in/big-news-23-ips-officers-of-jharkhand-transferred-see-details/">बड़ी

खबरः झारखंड के 23 आईपीएस का तबादला, देखें डिटेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही